फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Sonakshi Sinha does not want to do women centric films

अब खुद को बदलना क्यों चाहती हैं सोनाक्षी

Tue, 12 Aug 2014 03:28 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha does not want to do women centric films

माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी, कंगना रनौत से लेकर सोनम जैसी हीरोइन तक जब हीरोइन केंद्रित फिल्में कर रही हैं तो फिर सोनाक्षी सिन्हा कैसे पीछे रह सकती हैं? खबर है कि सोनाक्षी ने भी ऐसी ही एक फिल्म साइन कर ली है। फिल्म का निर्देशन उनके दोस्त डीजे दीपेश शर्मा करेंगे। अब देखना यह होगा कि अपनी पहली फिल्म में दीपेक सोनाक्षी को कैसा रोल देंगे। फिलहाल विस्तार से खबर आने का इंतजार कीजिए।

विज्ञापन


बैग हुआ गुम

Sonakshi Sinha does not want to do women centric films

 ‘किक’ की हीरोइन जैकलीन फर्नांडिज इन दिनों अपना बैग गुम जाने से परेशान हैं। उनका बैग किसी ऐसी-वैसी जगह पर नहीं बल्कि फ्लाइंग ब्रूसेल्स की फ्लाइट में गुमा है। जबकि वह लंदन से इंडिया लौट रही थीं। अब इस श्रीलंकाई सुंदरी ने एयरलाइंस से सोशल नेटवर्किंग एकाउंट के माध्यम से गुहार लगाई है कि प्लीज बैग ढूंढ कर लौटा दीजिए। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि क्या बैग में कुछ कीमती सामाना भी था।


विज्ञापन
विज्ञापन

लौट आईं रवीना

Sonakshi Sinha does not want to do women centric films

रवीना टंडन एक नए टेलीविजन चैनल पर अपना टॉक शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम होगा ‘सिंप्ली बातें’। यह शो पूरी तरह से महिला विषयक बातों को लेकर होगा, जिसमें यह भी देखा जा सकेगा कि महिलाएं अपने पतियों के बारे में क्या सोचती हैं। चर्चा है कि यह अमेरिका के लोकप्रिय ‘द ओर्फ विनफ्रे शो’ से प्रेरित होगा। छोटे पर्दे के दर्शक यह नहीं पा रहे हैं कि आखिर टीवी इंडस्ट्री पर कब कोई ओरीजनल शो लेकर आएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed