{"_id":"8d42dcc8-df95-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"sonakshi-sinha-biography-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी सिन्हा","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
सोनाक्षी सिन्हा
Updated Wed, 01 Nov 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
जेंडर: फीमेल
जन्म तिथि: 2 जून 1987
स्टेटस: अनमैरिड
प्रोफेशन: एक्ट्रेस/मॉडल
सोनाक्षी सिन्हा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत दबंग से की है। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं।
फिल्मी दुनिया को अपनी बुलंद आवाज से ‘खामोश’ करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की बिटिया सोनाक्षी सिन्हा ने भी फिल्मी पर्दे पर अपनी सादगी और खूबसूरती से लोगों को खामोश-सा कर दिया है। सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ की सफल अभिनेत्री रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा अब 'राउडी राठौर' में भी हिट हो गई हैं।
मासूम सूरत, मनमोहक मुस्कान और कातिल अदा के साथ सोनाक्षी रुपहले पर्दे पर ‘रज्जो’ बनकर आईं, तो बस दर्शकों के दिलों पर छा गईं, हालांकि सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ में उनके लिए बहुत ज्यादा स्कोप तक नहीं था। लेकिन सलमान का साथ और सोनाक्षी की खामोश और मासूम खूबसूरती और सादगी ने दर्शकों में ऐसी दीवानगी भर दी कि एक ही बरस में रज्जो को पांच फिल्में मिल गईं।
विज्ञापन
सोनाक्षी का करियर अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन सलमान के साथ ‘दबंग’ के बाद उनकी दूसरी फिल्म भी कतार में है, जिसका नाम है ‘दबंग-2’ । इसके अलावा सोनाक्षी अक्षय कुमार के साथ ‘राउड़ी राठौर’ के बाद ‘जोकर’ और फिर ‘वन्स अपॉन ए टाइम अगेन’ में भी नजर आएंगी।
सोनाक्षी अजय देवगन और संजय दत्त के साथ ‘सन ऑफ सरदार’ में दिखाई देंगी, तो ‘बैंड बाजा बारात’ के रणवीर सिंह के साथ वे ‘लुटेरा’ में नजर आएंगी।
सोनाक्षी को बिकिनी पहनने और चुम्बन दृश्य देने से परहेज है। इसके अलावा वह हर तरह की अफवाहों और अफेयरों से दूर रहने की कोशिश करती हैं।