{"_id":"3ae112b44097a024269d3a4d36d01571","slug":"sona-mahapatra-doesn-t-want-acting-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर खूबसूरत लड़की एक्टिंग नहीं करना चाहती: गायिका सोना","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
हर खूबसूरत लड़की एक्टिंग नहीं करना चाहती: गायिका सोना
मनीष शुक्ला/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम
Updated Wed, 04 Mar 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
गायिका सोना मोहपात्रा को एक सवाल बहुत खलता है, वो ये कि, "आप इतनी ख़ूबसूरत हैं तो एक्टिंग क्यों नहीं करतीं?"
विज्ञापन
बीबीसी से ख़ास बातचीत में सोना ने कहा, "क्या कोई ये समझेगा कि हर खूबसूरत लड़की अभिनेत्री नहीं बनना चाहती।
संगीत मेरा पहला प्यार है।"लेकिन सोना भविष्य के लिए दरवाज़े खुले भी रखना चाहतीं हैं। वो कहती हैं, "हां, अगर कोई मजेदार मौक़ा मिले तो कर लूंगी काम।"
सोना मोहपात्रा, आने वाली फिल्म 'सावी' में गाना गा रही हैं और उसके एक म्यूज़िक वीडियो में भी नजर आएंगी।
सोना को असल पहचान मिली आमिर ख़ान के टीवी शो सत्यमेव जयते से, जिसमें उनके गाए कुछ गीत लोगों को बहुत पसंद आए।
उन्होंने डेल्ही बेली, आई हेट लव स्टोरीज़ और तलाश जैसी फ़िल्मों के लिए भी गाने गाए। सोना और उनके संगीतकार पति राम संपत आमिर ख़ान के ख़ास नजदीक माने जाते हैं।
'सत्यमेव जयते' में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों से सोना अपने आपको बड़ा जुड़ा हुआ महसूस करती हैं।
एआईबी
विवादित शो 'एआईबी' के आलोचना पर भी सोना ख़फ़ा हो जाती हैं। वो कहती हैं, "देश में छोटी छोटी बच्चियों के साथ अपराध हो रहा है। दूसरी परेशानियां हैं और लोग एआईबी में ही उलझे हुए हैं।
विज्ञापन
ये तो महज़ एक मज़ाकिया शो था। राम संपत से उनकी मुलाक़ात साल 2002 में हुई और 2005 में दोनों ने शादी कर ली। सोना बताती हैं कि वो गाने के साथ-साथ लिखना भी पसंद करती हैं।
विज्ञापन