सनी के साथ काम करने से घबराई हुई हैं सोहा अली खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर कई बाते बताईं हैं। उन्होने शूटिंग के अनुभव भी बताए। सोहा अली खान का कहना है कि सनी देओल के साथ काम करने को लेकर वो नर्वस है। सोहा फिल्म 'घायल' के सीक्वल 'घायल वंस अगेन' में सनी देओल के साथ काम कर रही हैं।
'घायल वंस अगेन' सनी देओल की 1990 में आई घायल का सीक्वल है। घायल उस समय जबर्दस्त हिट रही थी। सनी देओल के साथ काम करने को अलग तरह का अनुभव बताते हुए सोहा का कहा कि सनी के साथ काम करते वक्त वह घबराई हुई थी। सोहा पहली बार सनी देओल के साथ फिल्म कर रही हैं।
सोहा ने कहा, सनी बहुत बड़े स्टार हैं, लेकिन वो ज्यादा बात नहीं करते है। सोहा ने कहा कि मैं उनसे बात करने को लेकर में काफी घबराई हुई थी। इसकी बड़ी वजह ये है कि सनी काफी शर्मीले इंसान हैं।
डॉक्टर का रोल निभा रही हैं सोहा अली खान
सोहा इस फिल्म में एक डॉक्टर का रोल निभा रही हैं। जो सनी देओल का इलाज करती हैं। जिस वजह से फिल्म में दोनों को कई इमोशनल सीन करने थे। हालांकि सोहा का कहना है, कि वो फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही सनी भी इस फिल्म को लेकर कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते।
अभिनय करने के साथ सनी देओल इस फिल्म के निर्माता भी हैं। यह फिल्म 13 नवंबर को प्रदर्शित होगी। हालांकि फिल्म को लेकर इसलिए शंका है क्योंकि सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' भी इसके साथ रिलीज होगी। सनी देओल ने पहले ही साफ कर दिया है, कि वो बॉक्स ऑफिस के मुकाबले में भरोसा नहीं करते हैं।