फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sneha ulal again in films

अचानक रोने लगी ऐश्वर्या राय की हमशक्ल

Fri, 20 Jun 2014 07:26 AM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 07:26 AM IST
विज्ञापन
 sneha ulal again in films

किसी जमाने में ऐश्वर्या राय बच्चन की डुप्लीकेट के तौर पर सामने आई स्नेहा उल्लाल कई सालों के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। इन दिनों वह फिल्म ‘बेजुबान इश्क’ की शूटिंग में बिजी हैं। सूत्र खबर लाए हैं कि वापसी के लिए बेताब स्नेहा इतनी डूब कर ऐक्टिंग कर रही हैं कि हाल में एक इमोशनल सीन के दौरान डायरेक्टर ने उन्हें भावनाओं की बारीकियां समझानी शुरू कीं तो स्नेहा की आंखों से आंसू झरने लगे। डायरेक्टर ने तुरंत कैमरा ऑन कराया और असली आंसुओं के साथ सीन बिना किसी कट के शूट कर डाला! है ना कमाल।

विज्ञापन

सलमान का दिल है कहां?

 sneha ulal again in films

सलमान खान की दरियादिली की इतनी चर्चा हो चुकी है कि उसके बारे में और कुछ कहना बेकार है। खबर है कि इन दिनों उनका दिल अपनी नई हीरोइन जैकलीन फर्नांडिज पर आया हुआ है। ‘किक’ की इस हीरोइन ने सलमान को इतना इंप्रेस कर लिया है कि वह आज कल अपने पास आने वाले हर डायरेक्टर से जैकलीन को फिल्म में लेने की सिफारिश कर रहे हैं। यह देखना रोचक होगा कि क्या जैकलीन सलमान के द्वारा आगे बढ़ाई गई कैटरीना कैफ की तरह जगह बना पाती हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

हो गई है सुलह

 sneha ulal again in films

प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के बीच तनाव खत्म होने और दोस्ती की खबरें आ रही हैं। स्पेन के समुद्र में एक जहाज पर फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग कर रही दोनों सुंदरियों के बीच सुलह हो गई है। फिल्म की टीम द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइटों पर अपलोड ‘सैल्फी’ में बाकी कलाकारों के साथ ये हीरोइनें एक ही फ्रेम में दिख रही हैं। अब लोग यह सोच रहे हैं कि आखिर दोनों क्या बातें कर रही होंगी? रणवीर सिंह के बारे में या फिर पुराने को-स्टार शाहरुख के बारे में?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed