{"_id":"d88c100c364bdfb41d2d47799a16b159","slug":"smita-patil-helped-nana-patekar-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मिता की वजह से फिल्मों में आए थे नाना पाटेकर","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
स्मिता की वजह से फिल्मों में आए थे नाना पाटेकर
मधु पाल, मुंबई
Updated Thu, 26 Feb 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम ही लोग जानते होंगे कि अभिनेता नाना पाटेकर को फिल्मों में लाने का श्रेय स्मिता पाटिल को जाता है। खुद नाना पाटेकर ने इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन
स्मिता पाटिल को याद करते हुए नाना बताते हैं कि वे फ़िल्मों में स्मिता की वजह से आए थे।वह कहते हैं, "मैं नाटक में बहुत खुश था पर स्मिता ने ज़िद की कि तुम्हें फिल्मों में काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
फिल्म 'आज की आवाज़' में स्मिता ने फिल्मकार रवि चोपड़ा से मेरी सिफारिश की थी। स्मिता पाटिल मेरी बहुत अच्छी दोस्त थीं।"
नाना हंसते हुए बताते हैं, "मैं बड़े-बड़े डायलॉग आसानी से रट लिया करता था। तब स्मिता कहती थी 'कैसे रट लेता है इतने आसानी से इतने बड़े-बड़े डाइलॉग'। अब स्मिता हमारे बीच नहीं हैं और मुझे बहुत दुख होता है उन्हें याद करते हुए।"
विज्ञापन
11 साल बाद अब फिल्म का सीक्वल 'अब तक छप्पन-2' आ रहा है। नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका वाली यह फ़िल्म 27 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। उसी सिलसिले में नाना पाटेकर ने बीबीसी से की खास बातचीत के दौरान यह बातें बताईं।