फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   'Shri Radhe Maa a fan of Sunny Leone'

'पोर्नस्टार से हीरोइन बनी सनी लियोनी की दीवानी हैं राधे मां'

Tue, 11 Aug 2015 01:17 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
'Shri Radhe Maa a fan of Sunny Leone'

खुद को देवी का अवतार बताने वाली सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां पर एक नया खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक राधे मां को पोर्नस्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी की बहुत बड़ी चहेती हैं। वो सनी लियोनी को देखने का कोई भी मौका जाने नहीं देती।

विज्ञापन


उन्हें जैसे ही सनी लियोनी का कोई भी वीडियो देखने का मौका मिलता है, वह जरूर देखती हैं। ये खुलासा एक महिला ने किया है, जिसे बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम सामने लेकर आया है। दरअसल, राधे मां की एक महिला भक्त ने पोर्टल को दिए गए एक ऑनलाइन साक्षात्कार में ये बातें बताई हैं।
विज्ञापन


ये महिला राधे मां की भक्त थी। यह काफी समय तक राधे मां के करीब रही। लेकिन बाद में इस 32 वर्षीय महिला ने ही राधे मां पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। अब इस महिला ने राधे मां के बारे कुछ अंदर की बातें शेयर की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बेबी डॉल पर ठुमकती हैं राधे मां

'Shri Radhe Maa a fan of Sunny Leone'

राधे मां की भक्त रह चुकी महिला ने दावा किया है कि उसने अपनी आंखों से रााधे मां को सनी लियोनी के मशहूर गाने बेबी डॉल मैं सोन की पर जमकर ठुमके लगाते देखा है। महिला के मुताबिक राधे मां काफी रोमांचक जीवन गुजारती हैं। सनी लियोनी के अलावा उन्हें बॉलीवुड के अन्य आइटम नंबर भी खूब पसंद हैं।

वहीं एक अन्य स्टिंग ऑपरेशन के जरिए ये सामने आया है कि राधे मां अपने दरबार में आए भक्तों को किस करतीं और उनसे गले भी मिलती हैं। राधे मां के एक मामले में वकील फाल्गुनी ब्रम्हभट्ट कहती हैं कि राधे मां कई ऐसे आपत्तिजनक काम करती हैं, जिनका सार्वजनिक तौर पर जिक्र तक नहीं किया जा सकता।

जानिए, कौन हैं राधे मां और कैसे होने लगी उनकी पूजा?

वकील के मुताबिक राधे मां का व्यवहार धर्मगुरुओं से बिल्कुल मेल नहीं खाता। वो अपने भक्तों को किस करती हैं और खुद को गले लगाने की अनुमति देती हैं। हालांकि हाल ही में राधे मां ने मीडिया के सामने आकर इन सभी आरोपों को खारिज किया था और कहा था, 'मेरा न्याय उपरवाला करेगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed