फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   shraddha kapoor wants gain weight

क्या भरी-भरी सी श्रद्घा आपको अच्छी लगेंगी?

Tue, 26 Aug 2014 08:01 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor wants gain weight

फिल्मों के लिए अक्सर हीरोइनें वजन घटाती हैं, लेकिन श्रद्धा कपूर को ‘एबीसीडी 2’ के लिए वजन बढ़ाना पड़ रहा है। वह फिल्म में प्रोफेशनल डांसर बनी हैं और इन दिनों रोल की तैयारी करते हुए हाई प्रोटीन डाइट ले रही हैं।

विज्ञापन


जिसमें फिश, एग और चिकन शामिल हैं। श्रद्धा किरदार में उतरने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं रख रही हैं। जल्द ही उनका फिल्मी लुक भी आपके सामने आ जाएगा। उसके पहले श्रद्घा विशाल भारद्घाज की फिल्म हैदर में नजर आएंगी। हैदर 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

सनी लियोनी बजाएंगी गिटार

shraddha kapoor wants gain weight

सनी लियोनी के फैन्स के लिए खुशखबरी। वे इस सेक्सी सुंदरी को फिल्मों के साथ-साथ वीडियो अलबम में भी देखेंगे। सनी ने पिछले हफ्ते लॉस एंजिल्स में ऐक्टर-सिंगर अली कुली मिर्जा (एक्यूए) के म्यूजिक वीडियो ‘ये इश्क’ के लिए जोरदार डांस शूट किया है।

एक्यूए वीडियो में गिटार बजाते दिखेंगे और सनी गिटार की धुन पर लहराती नजर आएंगी। दीवाली से पहले यह वीडियो रिलीज किया जाएगा। इस गाने के अलावा सनी लियोनी अपने आनी वाली कई फिल्मों की वजह से भी चर्चाओं में हैं। वह जल्द ही लीला और मस्तीजादे फिल्म में नजर आएंगी।


कौन देगा प्रियंका को टक्कर

shraddha kapoor wants gain weight

पांच सितंबर को हमारी प्रियंका चोपड़ा का बॉक्स ऑफिस पर इंटरनेशल स्टार लेडी गागा से मुकाबला है। गागा अंतरराष्ट्रीय गायिका हैं। उनकी फिल्म ‘सिन सिटी 2’ और प्रियंका की ‘मैरी कॉम’ एक ही दिन रिलीज होंगी।

वैसे टक्कर की बात इसलिए आई है कि प्रियंका भी सिंगर बन चुकी हैं और पिछले साल उनका इंटरनेशनल एलबम रिलीज हुआ था। यूं तो प्रियंका लेडी गागा की फैन हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कौन किसको पछाड़ेगा यह तो सभी देखना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed