फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   shooting in kashmir was a good moment:vishal bharadwaj

हैदर की शूटिंग के दौरान कोई समस्या नहीं हुई: विशाल

Wed, 06 May 2015 10:39 AM IST
Updated Wed, 06 May 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
shooting in kashmir was a good moment:vishal bharadwaj

हिंदी फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। कश्मीर में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी विरोध झेलना पड़ा था।

विज्ञापन


लेकिन विशाल ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें जितनी भी बाधाएं और परेशानियां हुईं, उसे वह पहले ही भूल चुके हैं और कश्मीर में शूटिंग को उन्होंने बेहद खूबसूरत अहसास करार दिया।
विज्ञापन


शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'हैदर' विलियम शेक्सपियर के नाटक हेमलेट पर आधारित है। विशाल भारद्वाज ने कहा, "यह मेरे लिए अतीत की बात है। मैं वह सब पहले ही भूल चुका हूं। मैं यह सोचता ही नहीं हूं कि शूटिंग के दौरान मुझे कोई समस्या हुई। वह बेहद खूबसूरत अहसास था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदर को कई पुरस्कार मिले हैं। इस फिल्म के गीत बिस्मिल के लिए सुखविंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ गायक, विशाल भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ डायलॉग व संगीत निर्देशक, सुरेश अधाना को सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक तथा सर्वश्रेष्ठ वस्त्र सज्जा के लिए डॉली अहलूवालिया को पुरस्कृत किया गया है।


उन्होंने कहा, "मैं बेहद खुश हूं और पुरस्कार पाकर गर्वान्वित महसूस कर रहा हूं। यह मेरी उम्मीद से अधिक है। मैंने तो एक के बारे में भी नहीं सोचा था, लेकिन पांच पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।"

निर्देशक ने कहा, "किसी भी कलाकार के लिए एक साल में दो राष्ट्रीय पुरस्कार बेहद मायने रखता है।"

इस फिल्म में तब्बू, श्रद्धा कपूर तथा के.के.मेनन मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed