फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sharmila- Seeming shy, in gestures roguishness

शर्मिलाः सूरत से शर्मीली, अदाओं में नटखटपन

Sat, 08 Dec 2012 04:22 PM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Dec 2012 04:22 PM IST
विज्ञापन
sharmila- Seeming shy, in gestures roguishness

पर्दे पर शर्मीली से दिखने वाली शर्मिला टैगोर ने ज्यादातर भूमिकाएं भी वैसी ही की हैँ, पर जरूरत पड़ने पर उन्होंने अपनी इमेज बदली भी है। आज से 67 बरस की हो गईं शर्मिला के कई अवतार दर्शकों ने देखे हैं। उन्हें शर्माते हुए दुपट्टे के कोने को ऊंगलियों में लपेटने वाली शर्मिला भी याद हैं और टू पीस बिकनी पहनने वाली शर्मिला भी।

विज्ञापन


शर्मिला की फिल्मी पारी 15 बरस की उम्र में शुरू हो गई थी। सत्यजीत राय ने शर्मिला को अपनी फिल्म 'अपुर संसार' में लांच किया। इसके बाद की शर्मिला की और दो-तीन फिल्में भी बंगाली भाषा में ही आईं। शर्मिला की हिंदी फिल्मों में पहचान 1966 में रिलीज हुई फिल्म 'सावन की घटा से बनी'। शक्ति सामंत की इस फिल्म में उनके साथ मनोज कुमार और मुमताज थे।
विज्ञापन


शक्ति सामंत की फिल्म 'कश्मीर की कली' में वह शम्मी कपूर के साथ थीं। सुंदर से गानों से सजी इस रोमांटिक फिल्म में दर्शकों को शर्मिला का हर अंदाज रास आया। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म 'इन इवनिंग इन पेरिस' में शर्मिला ने अपनी इमेज बदलते हुए टू पीस बिकनी पहनी। फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी नायिका द्वारा यह गेटअप पहली बार पहना गया था। इसके बाद लाइम लाइट में आई शर्मिला ने अपने दौर के हर सुपरस्टार के साथ जोड़ी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
राजेश खन्ना के साथ हिट रही जोड़ी
शर्मिला, ऋषिकेश मुखर्जी, बासु भट्टाचार्य, शक्ति सामंत, गुलजार तथा यश चोपड़ा जैसे निर्देशकों की पहली पसंद बनीं रहीं। अपने दौर के हर कलाकार के साथ भी शर्मिला की जोड़ी बनी। सबसे ज्यादा वह राजेश खन्ना के साथ दिखीं। 'अराधना', 'अमर प्रेम', 'दाग' और 'सफर' जैसी यादगार फिल्में शर्मिला के खाते में दर्ज हुईं।

'आराधना' फिल्म का यह गीत, 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू' आज भी गाया जा रहा है। शर्मिला टैगोर ने 'अनुपमा' और 'सत्यकाम' जैसी लीक से अलग हटकर चलने वाली फिल्में की। धर्मेन्द्र और ऋषिकेश मुखर्जी के साथ शर्मिला की यह दो फिल्में उनका संजीदा रुप प्रस्तुत करती हैं। फिल्म 'मौसम' में शर्मिला की प्रतिभा का भरपूर उपयोग गुलजार ने किया है।


बदला धर्म, रचाई शादी
शर्मिला ने 1969 में क्रिकेटर नवाब पटौदी के साथ निकाह किया। हिंदु शर्मिला ने निकाह करने से पहले इस्लाम धर्म स्वीकार्य किया और अपना नाम आयशा सुल्तान रखा। शर्मिला के बेटे सैफ अली खान और बेटी सोहा अली खान दोनों ही फिल्मों में सक्रिय हैँ। शर्मिला 2004 से 2011 तक फिल्म सेंसर बोर्ड की चेयर पर्सन भी रही हैं। एक चेयर पर्सन के रूप में शर्मिला ने सेंसर बोर्ड को प्रैक्टिवल और वक्त के साथ बदलने का प्रयास किया। उन्होंने कहा था कि रात 11 बजे के बाद एडल्ट मूवी दिखाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed