फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   shammi kapoor and mumtaz love story

उस वक्त हर जुबान पर थे मुमताज-शम्मी कपूर के चर्चे

Sun, 25 Oct 2015 10:03 AM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
shammi kapoor and mumtaz love story

बॉलीवुड में शम्मी कपूर बेहद रोमांटिक हीरो के रूप में स्थापित थे। उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस गीता बाली से प्रेमविवाह किया था। हालांकि उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और गीता बाली के परिजन इस शादी के खिलाफ थे, इसलिए दोनों ने चुपचाप मंदिर में फेरे ले लिए थे। शादी के बाद वह गीता बाली को सीधे घर ले गए और फिर दोनों के परिवार वालों ने इस शादी पर सहमति दे दी।

विज्ञापन


शम्मी और गीता के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हुए। शादी को अभी 10 साल ही हुए थे कि गीता को चेचक की बीमारी हो गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। गीता की मौत के बाद शम्मी कपूर सदमे में डूब गए। उनके घर वाले चाहते थे कि वे दुबारा शादी कर लें क्योंकि उनके बच्चे काफी छोटे थे।
विज्ञापन


शम्मी शूटिंग के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे और सभी का मानना था कि यदि उन्हें नई मां मिल जाएगी तो बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से होगा। उन दिनों शम्मी मुमताज के साथ फिल्म ब्रह्मचारी की शूटिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शम्मी कपूर ने शादी के प्रस्ताव के साथ रखी शर्त

shammi kapoor and mumtaz love story

ब्रह्मचारी की शूटिंग के दौरान मुमताज ने शम्मी कपूर को बताया कि वह उन पर फिदा हैं। वह उनका पहला क्रश हैं। यह सुनकर शम्मी को अच्छा लगा और उनका झुकाव भी मुमताज की तरफ बढ़ता चला गया। बॉलीवुड गलियारों में दोनों के प्यार के चर्चे हर जुबान पर थे। दोनों काफी नजदीक आ चुके थे।

एक दिन शम्मी ने मुमताज के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया और साथ ही यह भी फरमा दिया कि शादी के बाद वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी, बल्कि घर पर रहकर उनके बच्चों की देखभाल करेंगी। मुमताज की उम्र उस समय 18 साल थी और वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। शम्मी के इस शर्तभरे प्रस्ताव को सुनकर वे सन्न रह गईं।


शम्मी उनसे उम्र में लगभग बीस साल बड़े थे। उम्र का ये फासला और सामने लंबा कॅरियर। इस पर गौर कर मुमताज ने शम्‍मी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। शम्मी का दिल टूट गया। इसके बाद उन्होंने किसी फिल्‍मी हीरोइन से शादी ना करने की ठानी और नीला देवी से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed