फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   shahrukh khan with mukesh and neeta ambani

सुबह 4 बजे 'किसी के साथ' होटल से निकले शाहरुख

Tue, 02 Dec 2014 12:04 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan with mukesh and neeta ambani

शाहरुख खान शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के पांच सितारा होटल में मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी के बच्चों अनंत, ईशा और आकाश के साथ देखे गए। सभी बेहद खुश नजर आ रहे थे।

विज्ञापन


इस ग्रुप को होटल की लॉबी में एक साथ देखा गया जहाँ वे बेहद खुशनुमा मूड में थी और शाहरुख इन युवाओं की कंपनी में काफी घुले-मिले नजर आ रहे थे। यही नहीं शाहरुख ने उन्हें अपने घर मन्नत पर लंच करने का न्यौता भी दिया। इसके बाद ये सभी सुबह 4 बजे होटल से निकल गए।
विज्ञापन

प्रियंका को याद आए पुरा‍ने लम्हें

shahrukh khan with mukesh and neeta ambani

इन दिनों अपने किराए की प्रॉपर्टी पर हुए सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ से परेशान प्रियंका को खुश होने का एक कारण मिल गया है। प्रियंका ने 2000 में 30 नवंबर के दिन मिस वर्ल्ड का ताज पहना था और कल उन्होंने अपने उसी यादगार लम्हे को याद किया।​

​​ प्रियंका ने रविवार को अपने मिस वर्ल्ड बनने के लम्हों को याद करते हुए ट्वीट किया हैं,​ "​वाह! तब मैं सचमुच में 17 ​साल की थी। मेरी मिस वर्ल्ड एनिवर्सरी...​"

​मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद ही प्रियंका चोपड़ा ने 2003​ में फिल्म 'द हीरो' से फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत की थी। जिसमें वह सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ नजर आई थी।

​अब प्रियंका चोपड़ा अपने आप को सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर ही नहीं बल्कि एक गायिका के तौर पर भी साबित कर चुकी हैं। इसके अलावा वह फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमा रही हैं।

​हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने जिस फिल्म 'मैरी कॉम' में काम किया था उस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी और यह फिल्म उनके करियर की सबसे शानदार फिल्म थी।

अमिताभ के संग काम एक सपना

shahrukh khan with mukesh and neeta ambani

अभिनेता-फिल्मकार प्रभुदेवा का कहना है कि वह महानायक अमिताभ बच्चन के मुरीद हैं​। वह अर्से से उनके साथ काम करने का सपना संजोए हुए हैं​।

​​ प्रभुदेवा ने बताया, "मैं अमिताभ सर के साथ काम करना चाहता हूं​। मुझे नहीं पता कि ऐसा कब होगा​। मैं हालांकि, सर से पहले मिल चुका हूं, लेकिन मैंने उन्हें इस बारे में नहीं बताया​। उनके साथ काम करना मेरा सपना है​। मुझे उनकी सारी फिल्में पसंद हैं और मैं अमिताभ एवं रजनीकांत सर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"​​​

​​ प्रभुदेवा इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'एक्शन जैक्सन' के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसमें अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम एवं मनस्वी मम्गई हैं​। प्रभुदेवा के मुताबिक, इस फिल्म में अभिनेत्रियों की अहम भूमिकाएं हैं​।​

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed