फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   shahrukh khan want to buy a film award

पैसे देकर अवॉर्ड खरीदना चाहते थे शाहरुख!

Tue, 01 Oct 2013 12:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 01 Oct 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan want to buy a film award

अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में शाहरुख खान इतनी जल्दी शोहरत और चर्चाएं पाना चाहते थे कि उन्होंने पैसे देकर अवॉर्ड खरीदने तक की प्लानिंग कर ली थी। इसके लिए वह काफी गंभीर भी थे।

विज्ञापन


शाहरुख खान हमेशा विवादों से घिरे रहे और इसकी शुरुआत उनके कैरियर के शुरुआती दिनों से ही शुरू हो चुकी थी। शाहरुख खान को अवार्ड से बेहद प्यार तब भी था और अब भी है। यह उस दौर की बात है, जब वाकई अवार्ड मेरिट के आधार पर ही दिये जाते थे।
विज्ञापन


उस वक्त शाहरुख को लगता था कि पैसे देकर अवार्ड खरीद लिये जाते हैं। उन्होंने एक प्रतिष्ठित मैगजीन के संपादक को पैसे देकर अवार्ड खरीदने की कोशिश की थी कि आप पैसे ले लो लेकिन यह अवार्ड मुझे दे दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस मैगजीन के संपादक ने पैसे लेने से साफ इनकार कर दिया था और फिर शाहरुख से कहा कि अवार्ड दर्शकों की वोटिंग के आधार पर दिए जाते हैं। अगर आपमें क्षमता होगी तो यह अवॉर्ड आपको ही मिलेगा। मजे की बात यह है कि उस साल वह अवार्ड उन्हें ही मिला लेकिन मेरिट के आधार पर।


खुद शाहरुख खान ने यह बात हाल ही में दिये एक टेलीविजन के इंटरव्यू में स्वीकार की कि वह उनका पहला फिल्मी अवार्ड था और उसके बाद उन्हें अब तक लगातार अवार्ड मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed