फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   shahrukh khan, sachin tendulkar

चर्चा में: शाहरुख, सचिन और वानखेड़े कनेक्शन

Fri, 15 Nov 2013 03:59 PM IST
अमर उजाला मुंबई
अमर उजाला मुंबई Updated Fri, 15 Nov 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan, sachin tendulkar

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान और वानखेड़े स्टेडियम कनेक्शन को लेकर खूब चर्चा है।

विज्ञापन


*फिल्म ‘राम लीला’ के रिलीज होते ही एक बात की अटकलें जोरों से लगने लगी हैं... कि रणवीर सिंह मूंछें कब काटेंगे। कुछ सूत्र 18 तारीख का दावा कर रहे हैं कि इस दिन सोमवार है और शुक्रवार से रविवार के तीन दिनों में फिल्म का परिणाम बॉक्स ऑफिस पर निकल आएगा।

ऐसे में सोमवार से रणवीर को मूंछों की जरूरत नहीं रहेगी। वैसे रणवीर कह चुके हैं कि मूंछें तो कटेंगी, पर उन्हें काटने का काम दीपिका पादुकोण के हाथों संपन्न होगा। यह वाकई देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन


*फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर को आखिरी बार खेलते देखने के लिए पहुंचे तो शाहरुख खान चाह कर भी ऐसा नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण... उन पर वानखेड़े घुसने पर प्रतिबंध है। सोचिए फिर शाहरुख ने क्या किया...? वे मुंबई के महबूब स्टूडियो में अपनी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग करते रहे... और बीच-बीच में टीवी पर मैच देखना नहीं भूले।

*फिल्मों का प्रमोशन देखिए किस स्तर तक पहुंच चुका है। आने वाली फिल्म ‘आर... राजकुमार’ में एक गाना है ‘कद्दू कटेगा तो सबमें बंटेगा...’। बीते बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम करके यह गाना लॉन्च किया गया।


विश्वास कीजिए कि निर्देशक प्रभु देवा, हीरो शाहिद कपूर और हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा सचमुच कद्दू लेकर स्टेज पर आए। यह कहने की जरूरत नहीं कि आगे क्या हुआ...? वैसे सोचने वाली बात यह है कि कद्दू कट कर किसके घर गया और कहां उसकी सब्जी बनी...!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed