फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   shahrukh khan not my friend says salman

शाहरुख खान कभी मेरे दोस्त नहीं हो सकतेः सलमान

Tue, 02 Dec 2014 03:14 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan not my friend says salman

सलमान ख़ान की बहन अर्पिता ख़ान की शादी में सलमान और शाहरुख़ के बीच दोस्ती की ख़बर आई थी। लेकिन 'बिग बॉस 8' के एक एपिसोड में सलमान ख़ान ने इस बात को साफ़ नकार दिया।

विज्ञापन


अपनी फ़िल्म 'एक्शन जैक्सन' को प्रमोट करने पहुंची अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से जब सलमान ने पूछा कि आमिर ख़ान, सलमान ख़ान और शाहरुख़ ख़ान में उनका सबसे पसंदीदा अभिनेता कौन है?
विज्ञापन


तो सोनाक्षी ने बोला कि अब तो आपकी शाहरुख़ से दोस्ती हो गई है तो अगर मैं सोनाक्षी के इतना कहते ही सलमान बीच में बोल पड़े, 'नहीं। ऐसा कुछ नहीं हुआ है!'

सलमान ने फिर से यही सवाल शाहरुख़ के अंदाज़ में सोनाक्षी से पूछा जिसका जवाब सोनाक्षी ने शाहरुख़ के अंदाज़ में दिया, 'स स स स स स सलमान'। अब सलमान मस्ती ले रहे थे या सच कह रहे थे ये तो वही बेहतर जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजोल बाहर और ऐश हुई अंदर

shahrukh khan not my friend says salman

काजोल के इनकार के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख़ ख़ान के साथ एक फ़िल्म में आ सकती हैं। डेक्कन क्रॉनिकल में छपी ख़बर के मुताबिक़, रोहित शेट्टी एक फ़िल्म बनाएंगे जो किशोर कुमार और मधुबाला की सुपरहिट फ़िल्म 'चलती का नाम गाड़ी' का रीमेक है।

पहले इस फ़िल्म का प्रस्ताव काजोल को दिया गया था लेकिन उनके इनकार के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन ये भूमिका कर सकती हैं। अपनी बेटी के जन्म के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन को वापसी के लिए ढेर सारे प्रस्ताव मिल रहे हैं।

इससे पहले करण जौहर ने भी अपनी आने वाली फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन को साइन किया है। ऐश्वर्या, संजय गुप्ता की फ़िल्म जज़्बा में भी काम करने के लिए हां कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed