फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Shahrukh Khan disappointed with Dilwale’s box office performance

शाहरुख खान ने सपने में भी नहीं सोचा था, उनकी फिल्म का ये हश्र होगा

Tue, 12 Jan 2016 07:18 PM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan disappointed with Dilwale’s box office performance

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान अपनी हालिया रिलीज फिल्म दिलवाले के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से बेहद निराश हैं। उन्होंने खुद ही सामने आकर अपना दुख जाहिर किया है। बीते दिनों फिल्म कलेक्शन को लेकर शाहरुख खान और निर्देशक रोहित शेट्टी के झगड़े की भी खबरें आई थीं।

विज्ञापन


फिल्म को लेकर शाहरुख खान ने कहा, 'मैं नहीं समझता कि फिल्म ने उतना अच्छा करोबार किया जितना उसे करना चाहिए था। मैं निजी तौर पर फिल्म को लेकर निराश हूं। मैं ईमानदारी से ये कहना चाहूंगा कि शायद कही न कही चूक हुई है। फिल्म भारत में अच्छा नहीं कर पाई। जबकि विदेशों में जैसे जर्मनी, ऑस्ट्रिया जैसे देशों में भी इसने अच्छा व्यापार किया।'
विज्ञापन


यही नहीं, उन्होंने एक कार्यक्रम में रिपोर्टरों से कहा, 'यह फिल्म भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर ही बनाई गई थी। इसमें हल्का-फुल्का थ्रिलर रखा गया था। ऐसी फिल्मों में ज्यादा कमाई के खूब अवसर होते हैं।' यह पूछने पर कि उनकी फिल्म ने अब तक कमाया कितना पर शाहरुख कुछ नहीं बोल पाए। बाद में उन्होंने कहा कि उनके पास अभी वास्तविक आंकड़े नहीं आए हैं, पर जो भी हैं, वह अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक शाहरुख की फिल्‍म ने कमाया कितना

Shahrukh Khan disappointed with Dilwale’s box office performance

जमाने बाद शाहरुख ने एक रिस्क उठाया था। उन्होंने फिल्म में खुद को मुख्य भूमिका रखने के बजाय मिलीजुली भूमिका में रखा था। यही नहीं, वह काजोल के साथ फिर से काम करने को तैयार हुए। असल में आजकल खान तिकड़ी नई लड़कियों के साथ काम करना पसंद करती है।

लेकिन शाहरुख ने 1990 के दशक की हीरोइन काजोल के साथ फिल्म की। यही नहीं, वह कही भी फिल्म में हॉवी नहीं हुए। वरुण धवन, क्रीति सेनन और काजोल को लगातार पर्दे पर जगह दी। फिल्म में कहीं उन्होंने अपने स्टारडम का दिखावा नहीं किया।

लेकिन शाहरुख का ये प्रयोग सफल रहा? तो इसका जवाब भी खुद शाहरुख दे रहे हैं, 'मैं इस ‌फिल्‍म को लेकर निजी तौर पर निराश हूं'। दि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक दिलवाले ने अब भारत में कुल 187.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। जबकि इसकी वैश्विक कमाई (सभी मदों से हुई अब तक की पूरी कमाई) 400 करोड़ पार है। लेकिन फिर भी शाहरुख इससे संतुष्ट नहीं है।

ये तो कुछ भी नहीं। जानकारी के मुताबिक शाहरुख से ज्यादा निराश इस फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। यहां तक कि एक दिन उन्होंने फिल्‍म के खराब प्रदर्शन को लेकर शाहरुख के ऑफिस में जाकर झगड़ा भी किया। पूरी खबर अगली स्लाइड में।

'मैं आज के बाद कुछ नहीं बोलूंगा'

Shahrukh Khan disappointed with Dilwale’s box office performance

बात बीते सप्ताह की है जब करीबी सुत्रों ने बताया कि रोहित शेट्टी शाहरुख के ऑफिस पहुंचे और वहां शाहरुख टीम से सवाल-जवाब करने के बाद अचानक चीखने लगे। रोहित शेट्टी की टीम का कहना है कि किंग खान ने 'दिलवाले' का प्रचार उतना नहीं किया जितना वह दूसरी फिल्मों का करते हैं। ले‌किन शाहरुख टीम ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

शाहरुख की टीम का कहना है कि फिल्म अच्छी नहीं थी इस वजह से नहीं चली। जबकि रोहित की माने तो फिल्म के प्रमोशन और मार्केटिंग में शाहरुख ने कोताही बरती हैं। लेकिन यह सुनकर शाहरुख भी चुप नहीं बैठे उनका कहना है कि रोहित जरूरत से ज्यादा ही अपनी टीम पर निर्भर हैं और वे खुद कोई काम नहीं करते हैं।

हालांकि शाहरुख खान ने ये भी माना है कि उनकी फिल्म पर उनके असहनशीलता के बयान से भी फर्क पड़ा है। इस‌लिए शाहरुख अब तय किया है कि वह किसी भी ऐसे मुद्दे पर नहीं बोलेंगे। हाल ही में उन्होंने अतुल्य भारत ब्रांड एंबेसडर को लेकर हुए बयान पर कुछ न पूछने और बोलने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed