तो शाहरुख खान से घबरा गया है हॉलीवुड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो ब्रेड पिट और शाहरुख खान का कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन फिर भी एक बात तय थी कि दोनों ऐक्टरों की फिल्में इस दीवाली पर 17 अक्तूबर को साथ रिलीज होनी हैं। ब्रेड पिट की फ्यूरी और शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर। लेकिन अब हॉलीवुड फिल्म के निर्माताओं-वितरकों ने ब्रेड की फिल्म की रिलीज तारीख 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है।
उल्लेखनीय है कि दीवाली आमतौर पर पारिवारिक और मनोरंजक फिल्मों का वक्त माना जाता है और फ्यूरी एक युद्ध सिनमा है। हालांकि इसे दुनिया भर की उन फिल्मों के साथ रखा जा रहा है, जिनका दर्शकों को इंतजार है। खैर, इस खबर से शाहरुख के फैन्स पर भले ही फर्क नहीं पड़े, लेकिन ब्रेड पिट को चाहने वाले जरूर निराश होंगे। फिल्म का ट्रेलर इन दिनों ब्रेड के फैन्स के बीच जरूर हिट है।
मुगल-ए-आजम जैसी दिखेंगी रेखा
बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने अपनी आगामी फिल्म 'सुपर नानी' के एक गाने के लिए मशहूर फिल्म 'मुगल-ए-आजम' से मधुबाला के किरदार जैसा वेश अख्तियार किया है।
इस गाने में वह सदाबहार बॉलीवुड गीतों की धुनों पर थिरकेंगी। रेखा फिल्म के एक गाने में मधुबाला और वहीदा रहमान सरीखी प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों का स्टाइल अख्तियार कर 'प्यार किया तो डरना क्या' सरीखे विविध गानों की धुनों पर थिरकेंगी।
फिल्म की युनिट से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "रेखा गाने में मधुबाला, वहीदा रहमान सरीखी प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों की 'मुगल-ए-आजम' और 'हावड़ा ब्रिज' जैसी मशहूर फिल्म के कुछ समकालीन परिधानों में ठुमके लगाएंगी।"
ऐश के साथ होगा कौन-कौन?
आजकल अपनी फिल्म 'जज्बा' की तैयारी कर रहे निर्देशक संजय गुप्ता ने अपनी फिल्म के संबंध में एक और नई जानकारी देते हुए कहा है कि उनकी फिल्म की कास्टिंग उस से कहीं ज्यादा वजनदार है जितना कि उसके बारे में चर्चा चल रही है।
फिल्म की कास्ट के तौर पर अब तक ऐश्वर्या राय, इरफ़ान खान और अनुपम खेर के नामों की चर्चा है। वहीं फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखने में व्यस्त गुप्ता का कहना है, "फिल्म पूरी तरह से जंगली होने जा रही है।"
संजय गुप्ता ने कहा कि फिल्म में सिर्फ ऐश्वर्या राय, इरफ़ान खान और अनुपम खेर ही नहीं हैं बल्कि इसकी कास्ट बेहद वजनदार है।