{"_id":"6148fb6481bcf54e8fd32a0ac98eaf3a","slug":"shahrukh-enjoy-in-set-of-happy-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: शाहरुख की शरारत, एक और ब्रेकअप","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: शाहरुख की शरारत, एक और ब्रेकअप
अमर उजाला दिल्ली/मुंबई ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मी गलियारों में इन दिनों शाहरुख खान की एक शरारत की खूब चर्चाएं हैं। एक और ब्रेकअप भी चर्चाओं में है।
विज्ञापन
*फिल्म इंडस्ट्री में अगर एक बार ब्रेक-अप की खबर आ जाए तो जोड़ी को बार-बार साबित करना पड़ता है कि वह साथ में ही है। यह मामला है कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी का। इन दिनों किसी फिल्मी कार्यक्रम में साथ दिखने का मौका नहीं छोड़ते हैं क्योंकि बीते कुछ महीनों में उनके ब्रेक-अप की इतनी चर्चा हुई कि वे परेशान हो गए। खैर, गुरुवार की रात को दोनों फिल्म ‘आंखों देखी’ के प्रीमियर पर पहुंचे। उन्हें विश्वास है कि आंखों से देख लेने के बाद अब लोग मानेंगे कि वे साथ-साथ हैं।
*अगर डायरेक्टर का दिल किसी सुंदरी पर आ जाए तो फिर उसका फिल्म में होना तय हो जाता है। यह मामला है एवलिन शर्मा का। विदेश से आई इस सुंदरी को डेविड धवन ने फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में छोटे से रोल में देखा था। देखते ही डेविड उस पर फिदा हो गए। उन्होंने आनन-फानन में अपने लोगों को सक्रिय किया कि इस लड़की को ढूंढो। उन्होंने एवलिन को ‘मैं तेरा हीरो’ में साइन कर लिया। अब एवलिन डेविड से ज्यादा करन जौहर और अयान मुखर्जी को धन्यवाद दे रही हैं।
विज्ञापन
*फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के सेट पर शाहरुख खान और उनके साथ युवाओं का गैंग निर्देशक फराह खान को खूब भागदौड़ करा रहा है। पता चला है कि शाहरुख सारे लड़कों को लेकर अपनी वैन में पहुंच जाते हैं और वहां वीडियो गेम खेलते हैं। फराह सेट पर तमाम तैयारियां कराती रहती हैं। पिछले दिनों उन्हें शाहरुख की शरारत पता चल गई। फराह उनसे तो क्या कहतीं, बाकी लोगों को उन्हें जम कर खरी-खोटी सुनाई। खबर है कि अब सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन