{"_id":"ad5669888ac148ca512ed06c7a43ae4a","slug":"shahrukh-dance-in-a-party-in-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: फ्लॉप रणबीर, मुफ्त में नाचे शाहरुख","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: फ्लॉप रणबीर, मुफ्त में नाचे शाहरुख
अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 26 Oct 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों रणबीर कपूर की असफलता और शाहरुख के फ्री में नांचने की खबरें चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
*बॉलीवुड अभिनेत्रियों से तो प्रियंका चोपड़ा टक्कर लेती रहती हैं। लेकिन संगीत की दुनिया में इन दिनों उनका मुकाबला अंतरराष्ट्रीय जगत में फ्रीडा पिंटो से हो रहा है। प्रियंका के गाने ‘इन माई सिटी’ की टक्कर फ्रीडा के वीडियो एलबम गीत ‘गोरिल्ला’ से है।
यह गाना ब्रूनो मार्स ने गाया है, जिसमें फ्रीडा सेक्स वर्कर के रूप में पोल डांस कर रही हैं। फ्रीडा ने इसमें काफी सेक्सी अदाएं दिखाई हैं। अब प्रियंका की चिंता है कि फ्रीडा को पछाड़ने के लिए क्या करें?
विज्ञापन
*आखिरकार रणबीर कपूर ने मान लिया है कि कुछ कमियों के कारण उनकी फिल्म ‘बेशरम’ फ्लॉप हो गई। उनका कहना है कि इसके लिए वे अकेले जिम्मेदार नहीं हैं। बल्कि फिल्म पिटने की वजह वह और डायरेक्टर अभिनव कश्यप दोनों हैं।
विज्ञापन
वाकई, अभिनव भी कपूर की इस बात से राहत महसूस कर रहे होंगे क्योंकि बहुत सारे लोग अकेले उनके सिर पर ठीकरा फोड़ रहे थे।
*शाहरुख खान यूं तो पार्टियों-शादियों में नाचने का पैसा लेते हैं, लेकिन बीते बृहस्पतिवार को वे मुफ्त में नाचे! जी हां, निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की शादी और उनके प्रोडक्शन हाउस मुक्ता आर्ट्स की 36वीं सालगिरह का मौका था।
शाहरुख खान लोगों को चौंकाते हुए न केवल पार्टी में आए, बल्कि टेबल पर चढ़ कर उन्होंने जमकर डांस किया। गाना था फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ का ‘हवन करेंगे... हवन करेंगे... हवन करेंगे...’!