आलिया के मोबाइल में किस 'नाम' से सेव हैं सिद्धार्थ का नंबर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों का अनुभव है कि प्यार कितना ही छुपा कर रखा जाए, सामने आ ही जाता है। फिल्मी सितारों को प्यार में नाम छुपाने पड़ते हैं क्योंकि मीडिया और आम लोग उनकी निजी जिंदगी में काफी दिलचस्पी लेते हैं।
रणबीर कपूर बता चुके हैं कि वह अपनी गर्लफ्रेंड्स के नाम मोबाइल में दर्ज नहीं करते थे, उनके नाम की जगह लिखते थेः लो बैटरी।
यानी यदि किसी के सामने फोन आ जाए तो नाम जाहिर न हो, ऐसा लगे कि मोबाइल की बैटरी कम हो रही है। रणबीर ने करन जौहर के शो में यह बात बताई थी।
आलिया ने इस नाम से सेव किया है सिद्धार्थ का नंबर
ऐसा लगता है कि आलिया भट्ट ने भी रणबीर से प्रेरित होकर अपने ‘अच्छे दोस्त’ सिद्धार्थ मल्होत्रा का नंबर मोबाइल में ‘सिड मार्केटिंग’ के नाम से सुरक्षित रखा है। यह राज आलिया की आने वाली फिल्म के हीरो शाहिद कपूर ने खोला है।
उन्होंने बताया कि वह शुरुआत में समझ नहीं पाते थे कि क्यों आलिया के पास बार-बार सिड मार्केटिंग का फोन आता है और मार्केटिंग वाले बंदे से यह हीरोइन क्यों लंबी बातें करती है!
जब शाहिद को सच्चाई पता लगी तो हैरान रह गए क्योंकि तमाम गर्लफ्रेंड्स के बावजूद उनके दिमाग में कभी ऐसा आइडिया नहीं आया। असल में जब आलिया शाहिद के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तो सिद्धार्थ लंदन में एक अन्य फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।