पहले दिन रिकॉर्ड कमाई के बाद 'शानदार' धड़ाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'शानदार' ने पहले दिन कमाल का बिजनेस किया। फिल्म ने पहले दिन 11 करोड़ की कमाई की है। 'शानदार' शाहिद कपूर की ये पहली फिल्म बनी जिसने पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। गुरूवार को रिलीज हुई ये फिल्म शुक्रवार और शनिवार को अपना प्रदर्शन जारी नहीं रख सकी।
फिल्म ने शुक्रवार को 7.55 करोड़ की कमाई की। जबकि शनिवार को छुट्टी के बावजूद 6.48 करोड़ का ही बिजनेस किया। फिल्म ने अब तक पहले तीन दिन में 27.33 करोड़ की कमाई कर ली है। शाहिद कपूर और आलिया पहली बार साथ में काम कर हैं। फिल्म से शाहिद की बहन सना कपूर भी अपना करियर शुरू कर रही हैं।
'शानदार' को कड़ी टक्कर दे रही है 'प्यार का पंचनामा 2'
पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'प्यार का पंचनामा 2' ने दूसरे हफ्ते भी शानदार कमाई जारी रखी है। फिल्म शाहिद कपूर की 'शानदार' से टक्कर के बावजूद 'प्यार का पंचनामा 2' ने इस हफ्ते शुक्रवार को 2.40 करोड़ जबकि शनिवार को 3.25 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की कुल कमाई 44.90 करोड़ हो गई है। 'प्यार का पंचनामा 2' की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#PyaarKaPunchnama2 continues its GLORIOUS run. [Week 2] Fri 2.40 cr, Sat 3.25 cr. Total: ₹ 44.90 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 25, 2015