फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Shahid Kapoor on Shaandar

शानदार के मेकर्स के साथ अब कोई काम नहीं करेंगे शाहिद

Wed, 04 Nov 2015 06:26 PM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor on Shaandar

-फिल्म शानदार के बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने के बाद शाहिद कपूर ने करियर में जोखिम न उठाने का फैसला कर लिया है। फिल्मी गलियारों में चर्चा गरम है कि उन्होंने फैंटम फिल्म्स का साथ छोड़ दिया है। शाहिद के शानदार में काम करने के पीछे फैंटम के मुख्य पार्टनर और कर्ताधर्ता मधु मेंटाना को माना जा रहा था।

विज्ञापन


शाहिद और मधु अच्छे दोस्त हैं। दोस्त के कहने पर ही शाहिद ने क्वीन के डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म की थी। उन्हें उम्मीद की कंगना रनौत को बॉक्स ऑफिस की क्वीन बनाने वाला डायरेक्टर उन्हें किंग बना देगा, लेकिन हुआ इसका उल्टा। शानदार को शाहिद के फैन्स ने तक नकार दिया। फिल्म ने शाहिद को तो झटका दिया ही, निर्माताओं को भी घाटा दिया।
विज्ञापन


सूत्र बता रहे हैं कि शाहिद ने फैंटम की अगली फिल्म में काम करने से मना किया है। जबकि इस फिल्म के लिए शाहिद द्वारा एक दिन शूटिंग करने की तक बात बताई जा रही थी। इस फिल्म का निर्देशन उड़ान और लुटेरा जैसी फ्लॉप फिल्मों के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि शाहिद इस टीम के साथ काम करके और जोखिम नहीं लेना चाहते। सूत्रों के अनुसार शाहिद पहले भी विक्रमादित्य की फिल्म को हां कहने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन मधु के जोर देने पर उन्होंने इसके लिए मंजूरी दी थी।

शाहिद कुछ दिन पत्नी के साथ छुट्टियां बिताने के मूड में हैं

Shahid Kapoor on Shaandar

शानदार फ्लॉप होने के बाद शाहिद ने मधु से फोन पर साफ-साफ कहा कि वह विक्रमादित्य की फिल्म नहीं कर सकते क्योंकि रिस्क लेने का इरादा खत्म हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को जितना वह समझ सके, इससे लगता है कि उनके करने के लिए इसमें कुछ खास नहीं है।

शाहिद की बातों से मधु को झटका लगा और उन्होंने शाहिद से मुलाकात करके उन्हें समझाने की कोशिश की, परंतु इस बार यह कपूर नहीं माना। उल्लेखनीय है कि विक्रमादित्य की फिल्म में शाहिद के सामने नेगेटिव रोल में अनुराग कश्पय को लिया गया था। फिल्म एक बॉलीवुड सितारे के स्टारडम की कहानी है।

इस प्रयोगधर्मी फिल्म में शाहिद खुद अपनी असल जिंदगी का रोल प्ले कर रहे थे और अनुराग अपनी जिंदगी का। शाहिद के हटने के बाद फिल्म का क्या होगा, यह आने वाला समय बताएगा। उधर, शानदार की विफलता को भुलाने के लिए शाहिद कुछ दिन पत्नी के साथ छुट्टियां बिताने के मूड में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed