कर्नाटक से पहुंचे शाहरुख के बकरे, जानिए क्या है इनकी खासियत
बकरीद में अब एक हफ्ते का समय रह गया है। 25 सितंबर को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी अपने लिए बकरे खरीदने लगे हैं। लेकिन ये बकरे जरा अलग हैं। शाहरुख ने भी ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए दो बकरे खरीदे हैं। उनके ये बकरे बंगलुरू से पहुंचे हैं।
मेल टुडे में छपी खबर के मुताबिक शाहरुख के दो दक्कनी बकरे मुंबई पहुंच गए हैं। खास बात ये है कि इन दो बकरों की कीमत एक लाख दस हजार रुपये है। बताया गया है कि इन दो बकरों में लगभग 250 किग्रा वजन है। खबर में बताया गया है कि शाहरुख को दक्कनी बकरे खासतौर से पसंद हैं। वो पिछले तीन साल से बंग्लुरू से बकरे मंगा रहे हैं।
'शाहरुख को बकरे बेचना हमारा सौभाग्य'
शाहरुख के लिए पिछले तीन साल से बकरो का इंतजाम कर रहे व्यापारी मुहम्मद इब्राहिम का कहना है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार के लिए कुर्बानी का जानवर लाना उनकी खुशकिस्मती है। इब्राहिम का कहना है कि तीन साल से वो दक्कनी बकरे शाहरुख के लिए ला रहे है, जो कि उनको खासतौर से पसंद हैं।
इब्राहिम ने बताया कि वो हर साल कर्नाटक के गांवो में दक्कनी नस्ल के बकरों की तलाश में काफी वक्त खर्च करते हैं। उनका कहना है कि कर्नाटक के बंगालकोट जिले में दक्कनी नस्ल के बकरे सबसे बेहतर हैं। इब्रहिम ने बताया कि वो सेलेब्रिटीज के लिए बंगालकोट जिले से ही बकरे लाते हैं।