फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sex and rape scene tough foe me says surveen chawla

'ऐसे सेक्स सीन करने आसान नहीं थे'

Wed, 09 Jul 2014 11:27 AM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
sex and rape scene tough foe me says surveen chawla

सुरवीन चावला अपनी आगामी फ़िल्म 'हेट स्टोरी 2 ' में दिए बोल्ड दृश्यों से अचानक से चर्चा में आ गई। जिसके बाद उन्होंने अपने आपको बोल्ड और आंतरिक दृश्यों में सहज भी बताया, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक खुलासा भी किया है।

विज्ञापन


फिल्म में अपने बोल्ड सीन्स से मीडिया में और दर्शकों के बीच तहलका मचाने वाली सुरवीन ने अपने कुछ दृश्यों के बाद उन पर पड़े नकारात्मक प्रभाव को बयान किया है।

विज्ञापन

क‌ठिन थे ऐसे दृश्य करना

sex and rape scene tough foe me says surveen chawla

​दरसल उन्होंने अपने दृश्यों को जीवंत ​बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन इसके बाद उनका नर्वस ब्रेकडाऊन ​हो गया। फिल्म में सुरवीन के किरदार को ​इतनी निर्दयी यातनाओं से गुज़रा हुआ दिखाया है। इसे बड़ी स्क्रीन पर मुकम्मल बनाने की चाह में सुरवीन उसमें जी जान से जुट गई। इसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें अस्थायी रूप से मानसिक आघात से गुज़रना पडा।​​

​गौरतलब है कि इसकी पुख्ता जानकारी खुद सुरवीन ने ​ही दी ​है। सुरवीन ने खुद यह बात स्वीकार की है कि फिल्म में दिखाये गये बलात्कार के सीन्स से वह काफी सकते में आ गयीं थी।​

बलात्कार का सीन सबसे कठिन

sex and rape scene tough foe me says surveen chawla

​सुरवीन ने कहा, ​"जब मुझे सुशांत सिंह के साथ बलात्कार का वह सीन शूट करना था तो एक बार मुझे ऐसा लगा जैसे वो सीन न होकर ज़िंदगी की सच्चाई हो। उस किरदार में ऐसे खो गयी थी और उस दर्द को अपने अंदर महसूस करने लगी।"​

उन्होंने आगे कहा, "यहाँ तक कि उसके बाद मेरे ज़ेहन में उन सभी औरतों के ख्याल आने लगे जो सचमुच में इस तरह की दरिन्दगी से गुज़रती हैं। मैंने उस दरमियां ना सिर्फ उनके दर्द को महसूस किया बल्कि एक औरत की लाचारी को भी समझा।" ​

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed