फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   santabanta joke

संता बाप बनने वाला है!

Sat, 16 May 2015 11:14 AM IST
Updated Sat, 16 May 2015 11:14 AM IST
विज्ञापन
santabanta joke

एक बार संता और उसकी पत्नी जीतो में बहस हो रही होती है तो जीतो संता से कहती है;

विज्ञापन


जीतो: तुम अपना पेट तो देखो ज़रा, कितने मोटे हो गए हो!

जीतो कि बात सुन संता जवाब देता है;

संता: तू भी तो मोटी होती जा रही है!

जीतो: मैं तो मां बनने वाली हूं इसीलिए मोटी हो रही हूँ!

संता: तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं!

संता की टिप!

santabanta joke

एक बार संता फाइव स्टार होटल में खाना खाने जाता है, तो खाना खाने के बाद वेटर को 100 रुपए टिप में देता है, संता की दरियादिली देख कर वेटर संता से कहता है;

वेटर (खुशी से): सर, अगली बार आप जब भी आएंगे तो में आपके लिए वो कोने वाली सीट रिजर्व रख दूंगा!

वेटर की बात सुन संता जवाब देता है;

संता: नहीं, मैंने यह टिप तुम्हें इसीलिए दी है ताकि अगली बार जब भी मैं अपनी पत्नी के साथ यहां आऊं तो तुम कह देना कि कोई टेबल खाली नहीं है!

विज्ञापन
विज्ञापन

हिम्मत है तो एक-एक करके आओ!

santabanta joke
एक बार बंता, संता के घर जाता है तो उसे पट्टियों में लिपटे हुए पलंग पर पड़े देख कर चौंक जाता है और संता से कहता है;

बंता: ये क्या हाल बना रखा है?

संता: कुछ नहीं यार, कल 10 लोगो की भीड़ ने मुझे मिल के पिटा!

बंता: तो फिर तूने क्या किया?

संता: मैंने उनसे कहा कि अगर हिम्मत है तो एक-एक करके आओ फिर देखो मैं तुम्हारी क्या हालत करता हूँ!

बंता: फिर क्या हुआ?

संता: फिर क्या? फिर कमबख्तों ने एक-एक कर के पिटा!
विज्ञापन

हॉट कॉफ़ी या कोल्ड कॉफ़ी!

santabanta joke

एक बार संता अपनी पत्नी जीतो के साथ कॉफी पीने जाता है और दो हॉट कॉफी ऑर्डर करता है, कुछ देर बाद जैसे ही वेटर कॉफी लेकर आता है तो संता, जीतो से कहता है;

संता: ओ जीतो जल्दी-जल्दी कॉफी पी ले अगर ठण्डी हो गई तो फ़ालतू में ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे!

जीतो: क्यों क्या हुआ? मुंह जलवाने से तो अच्छा है कि, यह थोड़ी ठंडी हो जाए उसके बाद पिएं!

संता: पागल तूने इनकी रेट लिस्ट नहीं देखी, हॉट कॉफी 15 रुपए और कोल्ड कॉफ़ी 45 रुपए की है!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed