{"_id":"9e4a29a59c32aecf374d0ca762601dd4","slug":"santa-banta-jokes-hindi-jn-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैकेट का खेल!","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जैकेट का खेल!
Updated Wed, 15 Jul 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन एक औरत अपने प्रेमी के साथ घर में थी कि अचानक से उसके पति ने बाहर आवाज़ लगा दी। औरत ने अपने प्रेमी को जल्दी जल्दी अलमारी में छिपा दिया।
विज्ञापन
पति घर में दाखिल हुआ और पूछा, "क्या हुआ, दरवाज़ा खोलने में इतना समय क्यों लगा दिया?"
औरत ने घबराते हुए जवाब दिया, "नहीं वो मैं अलमारी में कपडे रख रही थी।"
थोड़ी देर बाद औरत ने पति कहा,"चलो खाना खा लेते हैं।"
जब वे खाना खा रहे थे तो पति को अलमारी में कोई आवाज सुनाई दी, तो उस ने अपनी पत्नी से पूछा,"ये क्या है डार्लिंग?"
औरत: कुछ नही जैकेट होगी।
कुछ समय बाद फिर उसे वही आवाज सुनाई दी, पति ने फिर चिढ़कर कहा, "अरे ये फिर से आवाज हुई?"
औरत: कुछ नही जैकेट है।
थोड़ी देर बाद पति को फिर वही आवाज सुनाई दी, तो वो गुस्से में उठकर बोला, "मैं ही देखता हूँ ये क्या है और अगर ये जैकेट नही हुई न तो तुम्हें बहुत पछताना पड़ेगा।"
विज्ञापन
औरत पूरी तरह से घबरा गयी।
पति ने जैसे ही अलमारी का दरवाजा खोला तो एक आदमी उसकी ओर पिस्तौल ताने खड़ा था। पति ने चुपचाप अलमारी का दरवाजा बंद किया और बोला, "अरे डार्लिंग सच में जैकेट ही है।"
विज्ञापन