{"_id":"8f8e04aeef1bb099ad79ad30bbdab476","slug":"santa-banta-jokes-hindi-jn-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ तमीज भी सीखो","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
कुछ तमीज भी सीखो
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
एक बार दो दोस्त एक होटल में खाना खाने गए और वेटर को एक प्लेट बटर चिकन लाने के लिए कहा। जब वेटर बटर चिकन लेकर आया तो एक दोस्त ने झट से चिकन का बड़ा टुकड़ा उठा लिया और खाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यह देख कर दूसरे दोस्त को बहुत बुरा लगा और बोला, "तुम्हें खाने में थोड़ा धैर्य रखना चाहिए और खाने की मेज़ पर थोड़ी तमीज से पेश आना चाहिए।"
यह सुन पहला दोस्त बोला, "अच्छा अगर तुम्हें पहले चिकन उठाने का मौका मिलता तो तुम कौन सा टुकड़ा उठाते?"
दूसरे दोस्त ने बड़ी सहजता से जवाब दिया, "मैं निसंदेह ही छोटे वाला टुकड़ा उठता।"
यह सुन पहला दोस्त बोला, "जब तुम्हें छोटा टुकड़ा ही खाना था, तो अब तुम किस बात के लिए इतना तड़प रहे हो? चुप-चाप कहो ना।"