संता बंता के ये पांच जोक्स पढ़कर गर्मी भूल जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तीन साल का बच्चा हॉस्पिटल के बाहर बैठा अपनी माँ का इन्तजार कर रहा था जो अंदर डाक्टर के पास गयी थी, तभी एक गर्भवती महिला वहां आयी!
बच्चे ने बड़ी उत्सुकता से उस महिला को पूछा, आपका पेट इतना बड़ा क्यों है? उसने कहा मेरे पेट में बच्चा है!
उसने हैरानी से कहा क्या आपके पेट में बच्चा है?
उसने कहा हाँ बिलकुल!
तब छोटे से बच्चे ने बड़ी उलझन के साथ कहा, क्या यह असली बच्चा है?
उसने कहा, हाँ बिलकुल, ये असली बच्चा है!
फिर उसने हैरानी और चौंकते हुए उसकी तरफ देखते हुए कहा, फिर तुमने इसे क्यों खाया?
असली मां !
`मदर डे` पर एक परिवार के लोग इकठ्ठा होकर खाना खा रहे थे!
किसी कारण से माँ बिलकुल शांत थी!
आखिर उसके पति ने पूछ ही लिया कि क्या बात है?
पत्नी ने कहा कुछ नहीं!
पति ने फिर कहा, बोलने का कुछ लोगी क्या! सच में बताओ क्या बात है!
पत्नी ने कहा, क्या तुम सच में जानना चाहते हो? तो सुनो मैं अकेले घर में खाना बनाती हूँ, घर की सफाई करती हूँ, 15 साल से बच्चों को मदर डे पर खाना खिला रही हूँ!
पर तुमने कभी मेरा धन्यवाद तक नहीं किया!
पति बोला मैं किस लिए धन्यवाद करूँ 15 साल में मुझे कभी `फादर डे` पर एक गिफ्ट तक नहीं मिला!
पत्नी ने कहा हाँ ये तो है, लेकिन में इनकी असली माँ हूँ!
शादी नरक है!
एक लड़की अपने प्रेमी से मिलकर बहुत उदास मन के साथ घर आयी!
उसने अपनी माँ से कहा, माँ एक लड़के ने एक घंटे पहले मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा है! तो तुम इतनी उदास क्यों हो, उसकी माँ ने पूछा?
क्योंकि वो हर बार कहता है की वो नास्तिक है, वो नरक पर भी विश्वास नहीं करता!
उसकी माँ ने कहा, तुम उससे शादी कर लो, हम दोनों के बीच में रहकर उसे पता चल जाएगा वो कितना गलत है!
दूसरा अफेयर!
बंता: मेरे वैवाहिक जीवन से सारा रोमांच चला गया है!
संता: तुम घर से बाहर कोई नया अफेयर क्यों नहीं चला लेते?
बंता: पर अगर मेरी बीवी को पता चल गया?
संता: अरे हम नए ज़माने में रहे हैं जाओ और उसे सब कुछ साफ़ साफ़ बता दो!
बंता: अपने घर गया और बीवी से कहने लगा प्रीतो, मुझे लगता है के एक अफेयर हमें पास लाने में मदद करेगा!
प्रीतो: भूल जाओ इस बात को, मैंने पहले ही ये कोशिश कर ली है, पर कोई फर्क नहीं पड़ा!