चीन और पाकिस्तान में छाए सलमान, अलग से न्यूज बुलेटिन
हिट एंड रन मामले में मुंबई की कोर्ट की ओर से सुनाई गई अभिनेता सलमान खान को पांच साल की जेल की खबर को चीनी मीडिया अलग से चला रहा है। चीनी की आधिकारिक न्यूज एंजेसी जिन्हुआ की रिपोर्ट की मुताबिक सलमान की यह खबर वहां के सौ से अधिक मीडिया घरानों ने सब्सक्राइव किया।
खास बात यह है कि चीनी मीडिया में बॉलीवुड की खबरें यदा-कदा ही दिखती हैं। हालांकि हिन्दी फिल्में चीन में भी देखी जाती हैं, पर वहां की मीडिया यहां की खबरें शायद ही दिखाता है।
द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक चीन के झिंजियांग प्रांत में सलमान खान को लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं पाकिस्तानी सूत्र बताते हैं कि सलमान खान मध्य एशिया के कुछ हिस्सों और मलेशिया-इंडोनिशा समेत दक्षिण-पूर्वी एशिया में खूब लोकप्रिय हैं।
पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है सलमान की सजा
सलमान पर फैसले वाले दिन भारत ही नहीं, पडोसी देश पाकिस्तान में #salmanverdict काफी समय तक ट्विटर पर सबसे ऊपर ट्रेंड करता रहा।
इसमें पाकिस्तान से आयशा अबूबकर लिखती है, "अगर सलमान गुनहगार हैं तो उसे सज़ा मिलनी ही चाहिए। लेकिन मैं उनके लिए उदास हूं"।
पाकिस्तान के समा टीवी के पत्रकार नदीम मालिक कहते हैं, "सलमान भाग्यशाली हैं कि इस मुश्किल घड़ी में उनके पिता सलीम उनके साथ हैं।"
गायिका फीफा हारुन ने इस फैसले पर दुख जताया है, लेकिन कहती हैं कि "इंसाफ़ ज़रूरी है।"