{"_id":"b8afd6a9c01076f89fb1d1034cb85d06","slug":"salman-new-girl-friend-in-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: गंजे शाहिद कपूर, सलमान की गर्लफ्रेंड","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: गंजे शाहिद कपूर, सलमान की गर्लफ्रेंड
अमर उजाला मुंबई
Updated Sat, 01 Feb 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों चर्चा शाहिद कपूर के गंजे होने और सलमान की नई प्रेमिका को लेकर है।
विज्ञापन
*शाहिद कपूर ने फिल्म ‘हैदर’ के लिए अपना सिर तो मुंडा लिया लेकिन इससे उनके बहुत सारे फैन्स नाराज हो गए हैं। खास तौर पर लड़कियां। सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियों की भरमार है जिनमें शाहिद से गंजे न होने का अनुरोध किया गया था। परंतु शाहिद नहीं माने। सवाल यह है कि क्या नाराज फैन्स शाहिद की फिल्म देखने जाएंगे?
*सलमान खान अपने हर जान-पहचान के चेहरे को पर्दे पर लाने को उतारू हैं। चर्चा है कि उनकी रोमानियाई ‘दोस्त’ लुलिया वेंतूर इन दिनों मुंबई में हैं। सलमान ने उन्हें अपने जीजाजी अतुल अग्निहोत्रि की फिल्म ‘ओ तेरी’ में आइटम डांस करने बुलाया है। क्या लूलिया सलमान के साथ ताल से ताल मिलाएंगी? सूत्र कह रहे हैं कि नहीं, लूलिया के साथ पुलकित सम्राट और बिलाल अमरोही कमर मटकाएंगे।
विज्ञापन
*तय हो गया है कि एकता कपूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन और कैरियर पर फिल्म बनाने जा रही हैं। अजहर का रोल कौन प्ले करेगा...? फैसला एकता को करना है, परंतु अजहर ने अपनी पसंद बता दी है। अजहर के अनुसार वह चाहते हैं कि इस रोल में सबसे बढ़िया क्रिकेटर नवाब पटौदी के बेटे सैफ अली खान लगेंगे! क्या आप इस बात से सहमत हैं...?
विज्ञापन