फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   salman khan x girl friend in film

बॉलीवुड में आई सलमान की एक पुरानी प्रेमिका

Wed, 05 Mar 2014 04:25 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
salman khan x girl friend in film

सलमान खान की एक पुरानी प्रेमिका अब बॉलीवुड फिल्मों का रुख कर रही है। उस पर सलमान की मेहरबानी है।

विज्ञापन


*सूत्र बिपाशा के बारे में पक्की खबर होने की बात कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि अपने प्रेमी हरमन बावेजा की ‘ढिश्क्यांऊ’ रिलीज होने के बाद बिपाशा जल्द हीउनसे सगाई करने जा रही हैं। दोनों के माता-पिता के बीच इस बारे में पूरी बातचीत हो चुकी है और वे चाहते हैं कि उनके बच्चे जीवन साथी बन जाएं। अफवाहों को अब गोली मारो... ढिश्क्यांऊ।

*सलमान खान की एक और गर्लफ्रेंड फिल्मों में आ गई। विदेशी लूलिया वेंतूर को सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री की फिल्म ‘ओ तेरी’ में आइटम डांस करते देखा जा सकेगा। डांस शूट हो चुका है और सलमान लूलिया का कैरियर आगे बढ़ाने को इतने आतुर हैं कि उन्होंने डांस का फाइनल कट खुद देखा और हरी झंडी दी! उम्मीद करें की बिग बॉस वाली एली अवराम की आशाएं अब भी बरकरार रहेंगी।
विज्ञापन


*शराब और कबाब के लिए ऋषि कपूर का प्यार पूरी दुनिया को पता है। लेकिन अब बढ़ती उम्र के साथ उनकी सेहत पर इसका असर पड़ता दिख रहा है। डॉक्टरों ने अब पुरानी आदतें छोड़ने को कहा है। यह बात ऋषि कपूर को अच्छी नहीं लग रही है। सूत्र बताते हैं कि ज्यादा दिनों तक ‘सूखा’ उन्हें बर्दाश्त नहीं होता। ऐसे में वह चोरी-चुपके गला तर कर ही लेते हैं! अब डॉक्टर क्या करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


*निर्देशक नागेश कुकनूर की लंबे समय से अटकी फिल्म ‘लक्ष्मी’ 21 मार्च को रिलीज हो रही है। मानव तस्करी और सेक्स वर्करों के जीवन की त्रासदी को दिखाने वाली इस फिल्म को नागेश एकदम जमीनी हकीकत बता रहे हैं। रिजीज से पहले वह मुंबई में वह सेक्स वर्करों के लिए विशेष शो रखा है। पब्लिसिटी का यह अंदाज वाकई जमीन से जुड़ा है!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed