अपनी 'बहन के लिए' सलमान ने मांगा मोदी से समय
इस हफ्ते सलमान खान दिल्ली की उड़ान भरने वाले हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा है। भाजपा में इन दिनों सदस्यता अभियान चल रहा है, मगर सलमान का इससे लेना-देना नहीं है। असल में वह छोटी बहन अर्पिता की शादी का निमंत्रण देने के लिए मोदीजी के पास जा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि हैदराबाद के एक महल में यह शादी शाही अंदाज में होगी। क्या पीएम 18 नवंबर को होने वाली इस शादी में मेहमान बनेंगे? जानके लिए इंतजार करना पड़ेगा।
चर्चाएं ऐसी भी हैं कि इस शादी में सिर्फ होटल का खर्चा 2 करोड़ है। इस 2 करोड़ में खाने-पीने का खर्चा नहीं जोड़ा गया है।
कौन होगा गंगाजल 2 में?
वैसे करीना ने कुछ दिनों पहले कहा था कि ऐक्शन फिल्मों में उनकी दिलचस्पी नहीं है। मगर पुलिसवाली बनना है तो थोड़ा ऐक्शन करना ही पड़ेगा! क्या करीना अपनी बात से पलट जाएंगी?
वैसे करीना कपूर सिंघम 2 में थोड़ा बहुत एक्शन करती जो नजर आईं थीं लेकिन पूरी तरह से एक्शन फिल्म की बात अलग है। क्यों?
अभय देओल का सन्यास?
अभय देओल की बनाई फिल्म वन बाय टू इतनी बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिटी की उनका दिल टूट गया। नतीजा यह कि वह बॉलीवुड से गायब हो गए। चर्चा यहां तक पहुंची कि उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया है और लॉस एंजिल्स में बस गए हैं।
अब अभय ने सफाई दी है कि वह कुछ महीनों से अमेरिका में हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों से संन्यास नहीं लिया है। वह जल्द ही लौट कर फिल्मों में काम करेंगे। अभय के फैन्स को यह खबर जरूर राहत देगी।
अभय की फिल्मों को देखने वाला एक खास दर्शक वर्ग हैं। वैसे जिंदगी मिलेगी न दोबारा फिल्म के बाद से अभय ने सफलता का स्वाद नहीं चखा है।