शाहरुख को टक्कर देने वाली सलमान की फिल्म की कहानी लीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान जिस फिल्म के दम पर शाहरुख खान को टक्कर देने जा रहे थे, किसी ने उस फिल्म की कहानी का सबसे अहम हिस्सा लीक कर दिया है।
जी हां, अगले साल ईद के मौके पर आने की संभावना वाली सलमान की फिल्म सुल्तान का क्लाइमेक्स लीक हो गया है। सलमान की इस फिल्म के साथ शाहरुख खान की फिल्म रईस भी आने की संभावना है।
'यश राज' बैनर की इस फिल्म का क्लाइमेक्स भी ब्रदर्स की तरह का होगा। निर्देशक अली अब्बास जफर इस फिल्म में सलमान खान एक रेस्लर पिता की भूमिका में हैं। जिसको लेकर सलमान ने अभी से वजन कम करना शुरू कर दिया है। खास बात ये है...
अपने बेटे से रिंग में लड़ेंगे सलमान
फिल्म की खास बात ये है कि सलमान फिल्म के अंत में अपने बेटे से ही दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। रिंग में उनका मुकाबला उनके बेटे से ही होगा। साथ ही फिल्म के फ्लैशबैक में लंबा चलने की बात भी सामने आ रही है।
असल में उनका किरदार वक्त के साथ उम्रदराज होगा और क्लाइमैक्स के पलों में उन्हें अपने ऑनस्क्रीन बेटे से लड़ते हुए दिखाया जाएगा जबकि कहानी जवान 'सुल्तान' की होगी।'
यह फिल्म शाहरुख खान की बनियागिरी और राजनीति पर आधारित फिल्म रईस से अगले साल ईद पर टकराएगी। शाहरुख खान की फिल्म का टीजर काफी पसंद किया गया था।