फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   salman khan's prem rfatan dhan payo

चार दिन की चांदनी के बाद मुंह के बल गिरेगी प्रेम रतन धन पायो!

Mon, 16 Nov 2015 05:16 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
salman khan's prem rfatan dhan payo

प्रेम रतन धन पायो को दीवाली के खुशनुमा माहौल में वह सफलता नहीं मिली, जिसकी आशा थी। बड़े नामों और दावों के बीच घरेलू बाजार में फिल्म चौथे दिन 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू सकी। दिल्ली, पंजाब समेत उत्तर भारत में गुरुवार के बाद कलेक्शन गिरने से यह देर हुई। समीक्षकों और दर्शकों की ठंडी प्रतिक्रिया से घरेलू बाजार में 200 करोड़ का आंकड़ा फिल्म के लिए चुनौती बन गया है।

विज्ञापन


कहां तो उम्मीद थी कि राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर की विश्वसनीयता और सलमान खान की लोकप्रियता वाली प्रेम रतन धन पायो दीवाली पर बड़े धमाके करेगी और कहां इसका नतीजा निर्माता–वितरकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। खास तौर पर दिल्ली और पंजाब समेत उत्तर भारत में फिल्म की अच्छी ओपनिंग के अगले दिन से कलेक्शन में गिरावट ने प्रेम की लंबी रेस को संदिग्ध बना दिया है।
विज्ञापन


कुछ प्रायोजित टिप्पणियों को छोड़ दें तो फिल्म को अधिकतर समीक्षकों ने अति औसत या खराब बताया। राजश्री, सूरज बड़जात्या और सलमान के नाम पर फिल्म देखने गए हजारों–हजार दर्शकों ने खुद को ठगा हुआ पाया। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी नाराजगी जताई। कुछ ने कहा कि फिल्म बीच में छोड़ कर आ गए, कुछ ने कहा कि फिल्म देखते हुए सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वास्तविकता यह है कि फिल्म देखते हुए आपको एहसास ही नहीं होता कि यह सलमान खान स्टारर सिनेमा है और वह भी तब जब इसमें सलमान डबल रोल में हैं। इक्का–दुक्का मौकों को छोड़ दें तो फिल्म देखते दर्शक को न ताली पीटने का मौका मिलता है, न सीटी बजाने का, न हंसने और शोर करने का।

फिल्म की असली परीक्षा आज

salman khan's prem rfatan dhan payo

सोशल मीडिया में लोगों तक सीधी पब्लिसिटी करने का फायदा भले ही निर्माता और सितारे उठाते हैं, लेकिन नुकसान भी उन्हें बड़ा उठाना पड़ता है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर नेगेविट प्रतिक्रियाओं के कारण बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ जुटाने में फिल्म को चार दिन लग गए।

अब सवाल यह कि चार दिन की चांदनी के बाद क्याॽ गुरुवार से रविवार तक फिल्म सवा सौ करोड़ के आसपास बिजनेस कर चुकी है। लेकिन ताजा स्थिति को देखते हुए फिल्म ट्रेड में कहा जा रहा है कि प्रेम की यह कथित सफलता केवल कागजी न रह जाए क्योंकि सोमवार से लोग दीवाली मूड से बाहर होकर अपनी जिंदगी में मसरूफ हो जाएंगे। ऐसे में क्या फिल्म के लिए 200 करोड़ का आंकड़ा छूना आसान होगाॽ

बॉक्स ऑफिस के जानकारों की मानें तो प्रेम रतन धन पायो की तात्कालिक सफलता भले ही सुखद लग रही हो लेकिन फिल्म लंबी रेस वाली नहीं है। छुट्टी और दीवाली मूड में दर्शक भले ही पैसे को दांव पर लगा आए, परंतु फिल्म की असली परीक्षा सोमवार से शुरू होगी।

पहले दिन के बाद से कलेक्शन लगातार गिरा

salman khan's prem rfatan dhan payo

असल में दिल्ली, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में पहले दिन के बाद से कलेक्शन लगातार गिरा। किसी भी फिल्म की अच्छी कमाई के लिए जरूरी है कि वह उत्तर भारत में बढ़िया परफॉर्म करे। जैसा कि इस साल तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और बजरंगी भाईजान ने किया। आंकडों को देखें तो प्रेम रतन धन पायो की कमाई इन इलाकों में शुक्रवार से कम होनी शुरू हो गई।

जबकि यह तय है कि सोमवार से कलेक्शन में तेज गिरावट कोई रोक नहीं पाएगा। बीते पांच–छह वर्षों में ऐसी कोई फिल्म बड़ी हिट नहीं बन सकी जो उत्तर भारत में न चली हो। इस बात को ध्यान में रखें तो प्रेम रतन धन पायो के लिए रिलीज से पहले 200-250 करोड़ रुपये का जो आंकड़ा बाएं हाथ का खेल बताया जा रहा था, वह बहुत बड़ी चुनौती बन गया है।

वास्तव में प्रेम रतन धन पायो 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही शाहरुख–काजोल तथा रणवीर–दीपिका स्टारर फिल्मों के लिए सबक है। अगर वे उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं तो चार दिन की चांदनी के बाद उन्हें भी सिनेमाघरों में दर्शकों की बाट जोहनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed