फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   salman Khan's Prem ratan dhan payo collection

औंधे मुंह गिरी सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' की कमाई

Tue, 17 Nov 2015 11:28 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
salman Khan's Prem ratan dhan payo collection

पिछले चार दिनों से एक दिन में औसतन 50 करोड़ का कारोबार कर रही सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो को करारा झटका लगा है। सोमवार को अचानक उनकी फिल्म की कमाई औंधे मुंह गिरी है। जहां पिछले चार दिनों में वह कमाई के मामले में हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दे रही थी, वहीं सोमवार को बॉलीवुड फिल्मों की औसत कमाई से भी नीचे चली गई।

विज्ञापन


असल में दिल्ली, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में पहले दिन के बाद से कलेक्शन लगातार गिरा। बॉलीवुड की किसी भी फिल्म की अच्छी कमाई के लिए जरूरी है कि वह उत्तर भारत में बढ़िया परफॉर्म करे। जैसा कि इस साल तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और बजरंगी भाईजान ने किया। लेकिन आंकड़ों को देखें तो प्रेम रतन धन पायो की कमाई इन इलाकों में शुक्रवार से कम होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


लेकिन दिवाली की छुट्टियां बीतने के बाद सोमवार से कलेक्शन में इतनी तेज गिरावट होगी खुद सलमान खान को उम्मीद नहीं होगी! जानकारी के मुताबिक सोमवार को बस गुजरात से औसत कलेक्शन आए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत सलमान के चाहनेवाले प्रदेशों में भी कलेक्शन बेहद नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान खान की बीते पांच–छह वर्षों में ऐसी कोई फिल्म बड़ी हिट नहीं बन सकी जो उत्तर भारत में न चली हो। ऐसे में घरेलू बाजार से सलमान खान के लिए जो 300 करोड़ रुपये का जो आंकड़ा बाएं हाथ का खेल बताया जा रहा था, अब सपना सा लग रहा है। अगली स्लाइड में जानिए, सोमवार को प्रेम रतन धन पायो ने कमाया कितना।

सोमवार को प्रेम रतन धन पायो ने कमाया कितना

salman Khan's Prem ratan dhan payo collection

भारत के सबसे त्योहार दीपावली की चार दिनों की छुट्टियों के बाद सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने सोमवार को बस 10.5 से 11.5 करोड़ का कारोबार कर पाई। जबकि इससे पहले घरेलू बाजार में वह लगातार पहले दिन 39.01 करोड़, दूसरे दिन 29.28 करोड़, तीसरे दिन 28.25 करोड़ और चाथे दिन 25.78 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही थी।

अब घरेलू बाजार में इसकी कुल कमाई 132.72 से 133.72 करोड़ तक पहुंची। जबकि फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म का कुल व्यापार (देश-विदेश मिलाकर) चार दिनों में 250 के पार पहुंच चुका था। लेकिन उनके मुताबिक भी घरेलू बाजार में सलमान की फिल्म का कलेक्‍शन लगातार ‌गिर रहा है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर भी फिल्म का मजाक उड़ना शुरू हो गया है। लोगों ने अपनी नाराजगी जताई है। कुछ ने कहा कि फिल्म बीच में छोड़ कर आ गए, कुछ ने कहा कि फिल्म देखते हुए सो गए।

वास्तविकता यह है कि फिल्म देखते हुए आपको एहसास ही नहीं होता कि यह सलमान खान स्टारर सिनेमा है और वह भी तब जब इसमें सलमान डबल रोल में हैं। इक्का–दुक्का मौकों को छोड़ दें तो फिल्म देखते दर्शक को न ताली पीटने का मौका मिलता है, न सीटी बजाने का, न हंसने और शोर करने का।

क्या नहीं किया था सलमान ने फिल्म को पैसा दिलाने के लिए

salman Khan's Prem ratan dhan payo collection

सलमान खान ने प्रेम रतन धन पायो के लिए एक पैसा फीस नहीं ली, मगर उन्होंने फिल्म को प्रमोट ऐसे किया जैसे उनका धन दांव पर लगा हो। वह प्रोड्यूसर हों। जिन सीरियलों को उन्होंने कभी देखा नहीं, वहां–वहां प्रेम बन कर प्रकट हुए ताकि दर्शक जान लें, उनकी फिल्म आ रही है। फिल्म के चार दिनों के उम्मीद से कमतर कलेक्शन के बाद अब इंडस्ट्री में चर्चा है कि सलमान का दांव उल्टा पड़ गया। बताया जाता है कि फिल्म के लिए सलमान ने भले ही फीस नहीं ली, लेकिन उन्होंने इसके मुनाफे से अपना हिस्सा मांगा था। जिसके लिए निर्माता तैयार थे।

सलमान बजरंगी भाईजान की विराट सफलता के बाद आश्वस्त थे कि प्रेम के रूप में भी वह सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इसलिए उन्हें लगा कि एकमुश्त फीस के बजाय मुनाफे में हिस्सेदारी बेहतर रहेगी। परंतु अब फिल्म की स्थिति देख कर लग रहा है कि यह उतनी बड़ी सफल नहीं बनेगी, जितनी सलमान और उनकी टीम को उम्मीद थी। उल्लेखनीय है कि सलमान अब प्रोड्यूसर के रूप में बॉलीवुड के मैदान में जमना चाहते हैं और उन्हें ज्यादा धन की जरूरत है। निर्माता के रूप में उनकी पिछली फिल्म हीरो भी टिकट खिड़की पर अपनी लागत वसूल नहीं कर सकी थी। अब प्रेम रतन से भी उम्मीद के मुताबिक धन आता नहीं दिख रहा है।

आ रहा है जेम्स बॉन्‍ड
जेम्स बॉन्ड सीरीज की 24वीं फिल्म की रिलीज प्रेम रतन धन पायो के कारण आगे बढ़ा दी गई थी। फिल्म अगले शुक्रवार को रिलीज हो रही है। ऐसे में तय है कि महानगरों और उन्नत शहरों में सलमान की फिल्म को अगले सप्ताह कड़ी चुनौती मिलेगी। पहले माना जा रहा था कि प्रेम रतन धन पायो के लिए दो सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर खाली रहेंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जेम्स बॉन्ड के भारत में करोड़ों प्रशंसक हैं। अतः सलमान को दूसरे हफ्ते में इस ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed