'प्रेम रतन धन पायो' ने दूसरे दिन भी तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान-सोनम कपूर अभिनीत सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने पहले दिन कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद दूसरे दिन भी जबर्दस्त धमाका किया है। दिवाली के ठीक एक दिन बाद रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए पहले दिन करीब 95 से 98 फीसदी लोग सिनेमाघर पहुंचे। यानि कि हर वो सिनेमाघर जहां-जहां प्रेम रतन धन पायो लगी, उसके सभी शो करीब-करीब हाउसफुल रहे। दूसरे दिन भी फिल्म ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।
बता दें कि सलमान खान के सबसे मशहूर किरदार प्रेम के लौटने के टैग लाइन पर बनी इस फिल्म को भारत में 4500 से ज्यादा और विदेशों में 1100 स्क्रीन मिली। यानि यह फिल्म विश्वभर 5600 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी बॉलीवुड फिल्म को इतने स्क्रीन पर रिलीज नहीं किया गया।
इसी का नतीजा रहा कि फिल्म ने आज तक की किसी भी बॉलीवुड फिल्म की पहले दिन की कमाई से आगे निकल गई। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर विश्वसनीय आंकड़े जारी करने वाली वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक इसने पहले दिन 42.5 करोड़ की कमाई की अगली स्लाइड में जानिए, प्रेम रतन धन पायो ने दूसरे दिन कमाया कितना।
दूसरे दिन ही 'प्रेम रतन धन पायो' 100 करोड़ी
समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया वाली सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने पहले दिन बस भारत में 40 से 42.5 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म के हिन्दी संस्करण ने ही 39-41 करोड़ की कमाई कर ली। जबकि इसके तमिल और तेलगू संस्करण ने भी 1-1.5 करोड़ रुपये जुटाए।
फिल्म ने दूसरे दिन 31 करोड़ का नेट बिजनेस किया। वेबसाइट बॉलीवुड मूवी रिव्यू के अनुसार भारत में ही फिल्म की सभी वर्जन की कुल कमाई 90 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही फिल्म ने पहले दिन भारत के बाहर 10.62 करोड़ की कमाई की। इसको जोड़कर फिल्म ओवरसीज 100 करोड़ को पार कर चुकी है।
अभी और कई रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म
'प्रेम रतन धन पायो' दिवाली के ठीक एक दिन बाद रिलीज हुई। फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने शुरूआती दो दिन में ही तोड़ दिए हैं। लेकिन फिल्म अभी और भी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसके कई कारण हैं।
फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई है। जिससे उसे दिवाली की छुट्टी के साथ-साथ एक लंबा वीकएंड भी मिल रहा है। पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई दूसरे दिन कुछ कमजोर जरूर हुई है।
लेकिन फिल्मी पंडितों का मानना है, कि फिल्म शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी। ऐसे में फिल्म अपने पहले वीकएंड पर ही 200 करोड़ की तरफ बढ़ सकती है।