कमाई का रिकॉर्डः सलमान खान आज कमा लेंगे 500 करोड़!
आज बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान की मुराद पूरी होने जा रही है। यूं तो किसी भी फिल्म स्टार के लिए शुक्रवार का दिन खास होता है। लेकिन सलमान खान के लिए साल 2015 के जुलाई महीने का आखिरी शुक्रवार एक खास दिन बनने जा रहा है।
आज पहली बार सलमान खान 500 करोड़ में क्लब शामिल होने जा रहे हैं। अब तक सलमान खान ऐसा नहीं कर पाए थे। सलमान के 17 साल के कैरियर और 99 फिल्में करने के बाद वो इस रिकॉर्ड से महरूम रह गए थे। लेकिन आज वो ये रिकॉर्ड छू सकते हैं।
इसी के साथ ऐसा करने वाले वो बॉलीवुड के दूसरे अभिनेता भी बन जाएंगे। ऐसा अब तक बस बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिश अभिनेता आमिर खान ही कर पाए थे। फिलहाल सलमान खान को यह अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये की जरूरत है।
बजरंगी भाईजान बना दिया कमाई का रिकॉर्ड
इस साल ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने दो सप्ताह में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। बॉली मुवी रिव्यूज डॉट कॉम वैश्विक स्तर पर बजरंगी भाईजान की कुल कमाई 495 करोड़ पहुंच गई है। फिल्म ने दूसरे सप्ताह बृहस्पतिवार को भी 6.01 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ घरेलू बाजार में फिल्म की कुल कमाई 272 करोड़ पार पहुंच गई है। फिल्म दूसरे सप्ताह में सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म धूम 3 को भी पछाड़ दिया है। लेकिन अब तक के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पीके (273.39 करोड़) से पिछड़ गई है।
गौरतलब है कि पीके के रिलीज के 13वें-14वें दिन नये साल के जश्न और छुट्टी के दिन थे। इसलिए पीके की कमाई उन दो दिनों में काफी उपर चली गई थी। उन्हीं दो दिनों की कमाई के आधार पर पीके, सलमान की बजरंगी भाईजान से आगे है। पीके ने 13वें दिन 9.05 करोड़ और 14वें दिन 14.05 करोड़ कमाए। जबकि बजरंगी भाईजान 13वें दिन छह से सात करोड़ और 14वें दिन छह करोड़ की कमाई की।