{"_id":"1a5c92852a11e979720fa81c0fdbc20f","slug":"salman-khan-s-exes-aishwarya-katrina-hang-out-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छत के नीचे ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
एक छत के नीचे ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ
Updated Mon, 02 Jun 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की दो शीर्ष और आपसी विरोधी अभिनेत्रियां कैटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय हाल में एक ही छत के नीचे दिखी।
विज्ञापन
वैसे तो कैट और ऐश्वर्या राय को अब तक एक दूसरे की विरोधी ही समझी जाती रही है। जिसका कारण दोनों का सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड होना माना जाता रहा है।
दोनों के बीच अब तक अच्छे रिश्ते नही रहे है और शीत युद्ध जैसी चर्चा रही है। यहाँ तक कि जब ऐश्वर्या राय शिकागो में अभिषेक से मिलने 'धूम 3' की शूटिंग पर भी पहुंची थी तब भी कैट और ऐश की आपस में सिर्फ एक दूसरे को मुस्कान देंते तक ही बात सिमट गई थी। लेकिन फिर अभिषेक ने आगे बढ़कर दोनों की छुप्पी को तुड़वाया।
लेकिन हाल ही में जो कुछ हुआ वह इसका एक दम उलटा था। दरअसल हाल ही में दोनों ना सिर्फ एक दूसरे से बेहद अच्छे से मिली बल्कि एक साथ अबु धाबी के बेहतरीन रेस्टोरेंट के खाने का लुत्फ़ भी उठाया।
विज्ञापन
जहाँ कैट अमीरात के रेगिस्तान में ऋतिक के साथ 'बैंग बैंग' की शूटिंग कर रही थी, वहीं ऐश्वर्या अबुधाबी में अपनी कान्स महोत्सव की यात्रा के दौरान रुकी थी। इसके बाद ऐश्वर्या कैट से भी मिली, और दोनों ने साथ में अच्छा समय भी बिताया। यानी अब ऐश और कैट के बीच सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन