फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   salman khan promote jacqueline fernandez

जैकलीन पर अटक गया है सलमान का दिल?

Mon, 21 Jul 2014 12:07 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
salman khan promote jacqueline fernandez

सलमान खान अपनी फिल्म किक के साथ हीरोइन जैकलीन को भी जोरदार ढंग से प्रमोट करने में लगे हुए हैं। चर्चा है कि झलक दिखला जा का एक स्पेशल एपिसोड सलमान के साथ शूट होना था। एक तो वह देर से पहुंचे। फिर जिद कर बैठे कि पहले जैकलीन को बुलाओ तब शूटिंग होगी। अब क्या कोई सलमान को मना सकता है? जैकलीन आईं तब जाकर सलमान का दिल शूटिंग के लिए राजी हुआ।

विज्ञापन

अनुष्‍का के बाद कौन?

salman khan promote jacqueline fernandez

क्रिकेटर विराट कोहली-ऐक्टर अनुष्का शर्मा की आशिकी के इतने चर्चे हो चुके हैं कि क्रिकेटर सुरेश रैना और ऐक्टर श्रुति रैना अपने प्यार को दुनिया की नजरों से छुपा रहे हैं। चर्चा है कि दोनों का अफेयर जोरों पर है, लेकिन वे नहीं चाहते कि गली-नुक्कड़ पर चाय के कुल्हड़ों के साथ उनके प्यार पर लोग बातें करे। सो, नतीजा यह कि दोनों एक-दूसरे से प्यार का इकरार करने के बावजूद चारों तरफ उससे इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान का अंधविश्वास

salman khan promote jacqueline fernandez

ऐक्टर इमरान हाशमी जब अपनी आने वाली फिल्म ‘राजा नटवरलाल’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे तो सबकी नजरें उनकी अंगुलियों पर ठहर गईं, जिसमें उन्होंने कई अंगूठियां पहन रखी थीं। यह फिल्मी मामला नहीं था। बताया रहा है कि नन्हें बेटे की तबीयत के तूफान से गुजरने के बाद इमरान का आसमानी बातों में भरोसा बढ़ गया है और वह किसी भी तरह के संकट से बचने के लिए हर तरह का कवच धारण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed