{"_id":"d763a0f1727199570887ef44b09b8e5d","slug":"salman-khan-make-distance-with-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: सलमान होंगे टीवी से दूर, कहां है सैफ की हीरोइन","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: सलमान होंगे टीवी से दूर, कहां है सैफ की हीरोइन
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2014 07:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में सलमान खान के छोटे पर्दे से पूरी तरह से दूर हो जाने की खबरें हैं।
विज्ञापन
*पत्नी नंदिता के साथ झगड़े के चलते बीते कुछ समय से सुर्खियों में रहने वाले ऐक्टर ओम पुरी के बारे में पता चला है कि उन्होंने पिछले महीने अपनी पूर्व पत्नी सीमा के साथ पाकिस्तान में ‘अच्छा वक्त’ बिताया। ओम एक नाटक और सीमा एक फिल्म के सिलसिले में लाहौर में थे। दोनों होटल में एक ही कमरे में रुके। देखना होगा कि अब नंदिता क्या करती हैं...?
*फिल्म ‘जय हो’ के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने कहा था कि वह एक सामाजिक-राजनीतिक विषयों वाले टॉक शो के आइडिये पर काम कर रहे हैं। लेकिन चर्चा है कि सलमान के इस शो में किसी चैनल ने अभी तक दिलचस्पी नहीं दिखाई है। सलमान ‘बिस बॉस’ से दूरी बनाने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। तो क्या छोटे पर्दे से उनकी छुट्टी समझें...?
विज्ञापन
*दो साल पहले दर्शकों ने सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘कॉकटेल’ में एक खूबसूरत चेहरा देखा था, डायना पैंटी। वह फिर नहीं दिखीं। अब राज खुला है कि डायना दरअसल एक रईसजादे के प्यार में पड़ी हैं और वह नहीं चाहता कि डायना फिल्मों में काम करें। यह रईस एक हीरा व्यापारी है। प्यार की खातिर डायना ने कैरियर की कुर्बानी दे दी है। दर्शकों से एक खूबसूरत चेहरा दूर हो गया।
विज्ञापन