फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Salman Khan ignores vivek oberoy

जब तक सलमान वहां खड़े रहे, विवेक वैनिटी वैन में छुपे रहे

Fri, 11 Dec 2015 12:44 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan ignores vivek oberoy

सलमान खान की दरियादिली के चर्चे तो खूब होते हैं लेकिन विवेक ओबेराय को लेकर उनके दिल की नफरत भी किसी से छुपी नहीं है। एक समय उनकी गर्लफ्रेंड रही ऐश्वर्या को सहारा देने वाले विवेक को सलमान ने आज तक माफ नहीं किया है।

विज्ञापन


यही कारण है कि इन दिनों अपनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम कर रहे और मीडिया से मिल रहे सलमान ने पिछले दिनों मुंबई के महबूब स्टूडियो में विवेक ओबेराय को देख कर मुंह फेर लिया। मीडिया में इन दिनों इस बात की जोरों से चर्चा है कि दो दिन पहले स्टूडियो नंबर पांच में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सलमान खुशनुमा मूड में बैठे थे।
विज्ञापन


इतने में वहां पर निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार आ गए। इंद्र की फिल्म की शूटिंग भी पास ही एक अन्य स्टूडियो में पिछले एक हफ्ते से चल रही है। फिल्म में विवेक ओबेराय, रितेश देशमुख और उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान के वैनिटी वैन में घुसते ही...

Salman Khan ignores vivek oberoy

सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा गया है कि इंद्र कुमार ने हाल-चाल पूछने के बाद सलमान से अपने साथ वैनिटी वैन में चलने को कहा। सलमान उनके साथ-साथ चल दिए। इंद्र कुमार ने सलमान से कहा था कि वह अपनी अगली फिल्म की स्टारकास्ट से मिलाना चाहते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैनिटी वैन में घुसते ही सलमान की नजर रितेश और उर्वशी के साथ बैठे विवेक ओबेराय पर पड़ी तो वह तत्काल वापस मुड़ कर बाहर आ गए। उन्हें विवेक की तरफ देखना तक गवारा न था।

और फिर जब तक सलमान वहां रहे...

Salman Khan ignores vivek oberoy

इंद्र कुमार सारा माजरा समझ गए और बिना एक शब्द कहे वह भी सलमान के पीछे हो लिए। इस बीच सलमान को देख कर उनके पीछे-पीछे रितेश और उर्वशी भी चले आए। विवेक वहीं बैठे रहे। वैनिटी वैन से बाहर रितेश को देख कर सलमान रुक गए और हंस कर उन्हें गले लगा लिया।

उन्होंने उर्वशी से भी बातचीत की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैनिटी वैन के बाहर ये चारों लोग काफी देर तक खड़े बतियाते और हंसते रहे। इस बीच विवेक ओबेराय वैन में ही बैठे रहे। उन्होंने खिड़की से बाहर झांक कर भी नहीं देखा। गॉसिप गलियारों में चर्चा पा रहे इस प्रकरण पर सलमान और विवेक दोनों ने ही चुप्पी साध रखी है।

क्या रिश्ते बिगड़ने की असली वजह

Salman Khan ignores vivek oberoy

उल्लेखनीय है कि विवेक और सलमान के रिश्ते बीते एक दशक से खराब चल रहे हैं। बात सिर्फ विवेक द्वारा ऐश्वर्या के साथ दोस्ती कर लेने की भी नहीं थी। असल में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर सलमान के बारे में तमाम बातें मीडिया में कही थीं, जिनमें यह भी था कि सलमान ने उन्हें एक रात में दर्जनों बार फोन करके गालियां दीं।

यह बात की किसी से छुपी नहीं है कि कुछेक मौके पर विवेक ने सार्वजनिक रूप से सलमान से माफी मांगने की भी कोशिश की, परंतु बजरंगी भाईजान के इस सितारे ने उन्हें हमेशा देख कर भी अनदेखा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed