पांच साल की कैद से भी बड़े हैं सलमान के ये 5 दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान अपनी जिंदगी दिमाग के बजाय दिल से जीते हैं। शायद इसीलिए उन्होंने जब किसी से प्यार किया तो टूटकर किया। दिलो-दिमाग में बस उसी को बसाया। लेकिन सलमान के इस प्यार का एक नकारात्मक पहलू भी है।
वो जिसको चाहते है उसे एकदम अपना बना चाहते हैं, उसके बारे में थोड़ी सी भी छींटाकसी सुनकर वो बेकाबू हो जाते हैं। कहने के लिए भले सलमान पे हजारों लड़कियां मरती हो, पर सच्चाई यही है कि सलमान जिस लड़की के करीब गए, वह उनसे दूर हो गई।
सलमान ने पांच बार दिल से मुहब्बत की है। लेकिन वो पांचों बार असफल रहे। गौरतलब है कि कल जब कोर्ट ने सलमान को पांच साल की सजा सुनाई तो वो रो पड़े। लेकिन ये पांच दुख हैं ऐसे जिन्होंने कई बार रुलाया है।
जिसका हाथ पकड़कर बॉलीवुड में आए वही...
सलमान खान फिल्मों में आने से पहले ही प्रेम-प्रसंग में पड़ गए थे। तब उनका प्यार उस जमाने की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी थीं।
1980 में मिस इंडिया का ताज जितने के बाद संगीता ने एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में काम करके चर्चा में आ गई थीं। इन्ही दिनों सलमान का उनके साथ लिंक-अप हुआ और सलमान भी फिल्मों में आ गए।
अभी इनका प्रेम परवान चढ़ा ही था कि दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई और संगीता ने सलमान को छोड़ पूर्व क्रिकेट टीम कप्तान मोहम्मद अजरूद्दीन से शादी कर ली।
छोड़कर चली गई सलमान की पाकिस्तानी प्रेमिका
संगीता के जाने का दुख तब कम हुआ, जब उनकी जिंदगी में 19 साल की पाकिस्तानी मूल की खूबसूरत एक्ट्रेस सोमी आईं।
दोनों का रिश्ता काफी अच्छा था, खबरें तो यहां तक आ रही थीं कि दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन सलमान की शराब की लत और व्यवहार के चलते वो 1999 में उन्हें छोड़कर चली गई।
यह दूसरी बार था जब उन्हें उनकी प्रेमिका ने छोड़ दिया था। सलमान को छोड़कर सोमी एक एनजीओ से जुड़ गई थीं। दोनों ब्रेकअप का एक कारण बॉलीवुड की एक खूबसूरत बाला को भी माना जाता है।
ऐश्वार्या को पूरा दिल दे चुके थे सनम सलमान
1999 में ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में काम करते हुए सलमान की मुलाकात एक ऐसी सुंदरी हुई, जो 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी थी।
कुछ ही दिनों में सलमान खान इस पर दिलो-जान से मरने लगे। ये सुंदरी थी ऐश्वर्या राय। तीन साल के अफेयर के बाद दोनों में ऐसी कड़वाहट आई कि ऐश्वर्या के परिवार ने सलमान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई।
इन्हीं दिनों सलमान खान के साथ हिट एंड रन केस हुआ, जिसके तहत बुधवार को उन्हें पांच साल की सजा सुना दी गई। उधर, सलमान के बाद ऐश्वर्या का विवेक ओबरॉय के साथ अफेयर रहा और 2007 में उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।
इस बार भी सलमान को नहीं मिल पाई मंजिल
जिस तरह हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वार्या को खोने के बाद सलमान खान पागल हो गए थे, कहते हैं असल जिंदगी में भी उनका यही हाल था।
इन्हीं सलमान को राजस्थान में चिकारा मारने के मामले में कुछ दिनों के लिए जेल जाना पड़ा। और इसी मुसीबत की घड़ी से सलमान की जिंदगी में भारतीय मूल की पर विदेश में पली-बढ़ी खूबसूरत कैटरीना आईं।
अपनी आदत के मुताबिक सलमान ने उन्हें वैसे ही प्यार किया। हाल ही में अपनी बहन अर्पिता की शादी में उन्होंने सबके सामने कहा कि वह उनसे शादी करने के मूड में थे। लेकिन इस बार भी सलमान के प्यार को मंजिल नहीं मिल पाई। 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब कैटरीना रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।
क्या अधूरी रह जाएगी ये प्रेम कहानी भी
अपनी फिल्मों में प्रेम नाम का किरदार निभाने वाला ये दमदार अभिनेता हर बार प्यार के मामले में फेल हो गया। कैटरीना के बाद उनके प्रेम प्रसंगों की उतनी मजबूत चर्चा तो नहीं हुई पर एक विदेशी सुंदरी अचानक से लोगों के सामने आई, जिसने सलमान को अपने परिवार वालों को मिलवाया।
इस चर्चा को तब जोर मिला जब सलमान की बहन अर्पिता की शादी में भी ये सुंदरी सलमान की दोस्त के तौर पर दिखाई दी। सलमान ने उन्हें सबसे अपनी क्लोज फ्रेंड बता कर मिलाया।
इनमे अभी ब्रेक-अप तो नहीं हुआ है कि सलमान को पांच साल की कैद हो गई। अब क्लोडिया उनका इंतजार करती हैं या नहीं देखने वाली बात होगी। पर उन्होंने यह कहकर अपनी मंसा अभी से जता दी है कि वे और सलमान केवल दोस्त थे।