{"_id":"4a81b28210ac7b6f0c8ccfc27728443b","slug":"salman-khan-asked-a-girl-s-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में:सलमान ने पूछी लड़की की उम्र","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में:सलमान ने पूछी लड़की की उम्र
अमर उजाला,मुंबई
Updated Tue, 10 Dec 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
*निर्देशक तिग्मांशु धूलिया सौरव गांगुली के जबर्दस्त फैन हैं। जिन दिनों गांगुली खेलते थे तो उनकी बैटिंग आते ही धूलिया सारा काम छोड़ कर टीवी के आगे बैठ जाते थे। हालांकि वे कभी गांगुली से मिले नहीं। पिछले दिनों कोलकाता में तिग्मांशु का एक दोस्त गांगुली से मिला और यह बात बताई। गांगुली ने तुरंत अपनी कैप पर ऑटोग्राफ किया और तिग्मांशु के पास पहुंचा दी!
विज्ञापन
*कहते हैं कि महिलाओं से उनकी उम्र नहीं पूछना चाहिए। सलमान खान ने रियली शो बिग बॉस में यह गलती कर
दी और गौहर खान से उम्र पूछ बैठे। गौहर ने कहा, 29 साल। सूत्र खबर लाए हैं कि दो साल पहले एक अन्य रियलिटी शो में बहन निगार के साथ हिस्सा लेते हुए गौहर के 29वें जन्मदिन का केक काटा था! यानी गौहर की उम्र बढ़ी ही नहीं? बताइए इसमें किसकी गलती...!!
विज्ञापन
*रणबीर कपूर इन दिनों एक बिस्कुट के विज्ञापन में नजर आ रह हैं। अब छोटे से बिस्कुट की भला क्या कीमत! लेकिन चर्चा है कि इसके प्रचार की रणबीर ने 12 करोड़ रुपये कीमत वसूली है। कंपनी को शुरू में लगा था कि यह कुछ ज्यादा है, मगर विज्ञापन के बाद जिस तरह से बिक्री बढ़ी है उससे उन्हें लग रहा है कि दाम वसूल हो गए।
विज्ञापन