सलमान के जन्मदिन पर पाएंगे 'भाईजान' का गिफ्ट
सलमान को उनके जन्मदिन 29 दिसम्बर पर आने वाली चर्चित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से जुड़ा गिफ्ट मिलेगा। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान, उस दिन तोहफे में फिल्म के प्रोमो या फर्स्टलुक का गिफ्ट सलमान खान को देंगे।
खबर है कि फिल्म में सलमान माफियागिरी करते नजर आयेंगे। फिल्म को लेकर अभी से चर्चाएं जोरों पर है।
इससे पहले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली व ओमंग कुमार प्रियंका चोपड़ा को उनके जन्मदिन पर उनकी फिल्म मैरी कॉम का टीजर दे चुके हैं। फिलहाल सलमान अभी अर्पिता-आयुष के शादी के बाद बाकी तैयारियों में व्यस्त हैं।
'मगधीरा' के रीमेक में शाहिद कपूर
साजिद नाडियाडवाला साउथ की सुपरहिट फिल्म 'मगधीरा' का रीमेक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर का नाम फाइनल हो गया है।
साजिद ने कहा है कि फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है पर इसके लिए शाहिद का नाम फाइनल है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी और अलगे साल तक प्रदर्शित होगी।
फिल्म 17वीं शताब्दी की एतिहासिक लव स्टोरी है जिसमें साउथ के राम चरन तेजा ने लीड रोल्ा में थे। एस एस राममौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अधिकार इससे पहले विकास बहल और अनुराग कश्यप को मिला था पर बाद में साजिद ने इसे खरीद लिया। फिल्म के लिए शाहिद से पहले ऋतिक और रणबीर के नामों की चर्चाएं भी थी।
फिल्म में शाहिद के अपोजिट कौन सी हीरोइन होगी इसका फैसला नहीं हो सका है। शाहिद पहली बार किसी साउथ रीमेक फिल्म में काम करेंगे।