फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sajid nadiadwala never work with imtiaz ali again?

तमाशा की हालत देख, इम्तियाज की फिल्मों पर पैसा लगाने से डरे प्रॉड्यूसर

Tue, 08 Dec 2015 12:53 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
sajid nadiadwala never work with imtiaz ali again?

टीम तमाशा यह मानने में संकोच कर रही है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म नहीं चली, लेकिन टिकट खिड़की के आंकड़ों के साथ निर्माता साजिद नाडियाडवाला आगे बढ़ गए हैं। अगले साल उनकी चार बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिनका उद्देश्य सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना होगा। वह फिलहाल इम्तियाज अली जैसे प्रयोगधर्मी निर्देशकों के साथ काम करने के मूड में नहीं हैं।

विज्ञापन


फिल्म तमाशा के बाद रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण के भविष्य में साथ काम न करने की खबरों के बीच अब यह भी चर्चा है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला आगे इम्तियाज अली के साथ फिल्म नहीं बनाएंगे। वह इम्तियाज और उनके जैसे प्रयोगधर्मी निर्देशकों के साथ अब बड़े जोखिम नहीं लेना चाहते। उल्लेखनीय है कि इम्तियाज की पिछली ऑफबीट फिल्म हाईवे में भी साजिद ने ही पैसा लगाया था। जिससे उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप थी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार टिकट खिड़की पर तमाशा के फ्लॉप होने के बाद साजिद ने अब आगे और निर्देशकों के साथ किसी तरह के सिनेमाई प्रयोग न लेने का मन बनाया है। इस साल साजिद द्वारा निर्मित कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म फैंटम भी फ्लॉप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वास्तव में तथाकथित बड़े सितारों के साथ जोखिम भरे ऑफबीट विषय इस साल टिकट खिड़की पर नाकाम रहे हैं। इन दिनों साजिद कारपोरेट स्टूडियो डिज्नी-यूटीवी के साथ मिल कर फिल्में बना रहे हैं। इनके बीच पांच फिल्मों का अनुबंध हुआ था और पहली दो (कबीर तथा इम्तियाज की) फिल्में डिज्नी-यूटीवी के लिए पूरी तरह से घाटे का सौदा साबित हुई हैं।

अब साजिद बस इस तरह की फिल्में बनाना चाहते हैं

sajid nadiadwala never work with imtiaz ali again?

सूत्र बता रहे हैं कि अगर तमाशा ओवर बजट नहीं होती तो इसके बॉक्स ऑफिस का गणित नहीं गड़बड़ता। सितारों की मोटी फीस के साथ विदेश में लंबे-महंगे शूटिंग शिड्यूल ने फिल्म के खर्चे बढ़ा दिए। जिससे यह बजट के बाहर चली गई। फिल्म के निर्माण से जुड़े लोगों का यहां तक मानना है कि इसकी शूटिंग पर स्पेन में बड़ी रकम खर्च हुई। जबकि इस हिस्से का फिल्म में बहुत अधिक महत्व नहीं था। दूसरे साजिद नाडियाडवाला स्पेन में शूट किए गए दृश्यों से भी नाराज बताए जा रहे थे।

उनके मुताबिक ये सीन अच्छे नहीं थे और उन्होंने इन दृश्यों को भारत में फिर से शूट करने को कहा था। सूत्रों की मानें तो फिल्म देखते हुए साजिद बीच में ही उठ कर चल दिए थे और इसे लेकर उन्होंने अपनी नापसंदगी जाहिर कर दी थी। उल्लेखनीय है कि तमाशा जो शुरुआत में 60 करोड़ की फिल्म बताई जा रही थी, 80 करोड़ में बनी और प्रचार के खर्च के साथ सौ करोड़ रुपये के ऊपर चली गई।

सूत्र बता रहे हैं कि साजिद नाडियाडवाला अब पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस के लायक मनोरंजक फिल्में ही बनाना चाहते हैं। अगले साल उनकी बागी (निर्देशकः साबिर खान। सितारेः टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर), हाउसफुल-3 (निर्देशकः सादिज फरहाद। सितारेः अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख) और ढिशुम (निर्देशकः रोहित धवन। सितारेः जॉन अब्राहम, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस) जैसी मसाला फिल्में आएंगी। तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस के हिसाब से रोमांस और कॉमेडी से भरपूर रहेंगी। जबकि विशाल भारद्वाज के साथ साजिद रंगून बना रहे हैं, जिसमें सैफ अली खान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत हैं। फिल्म को सितारों के कंधों और विशाल के कंधों का मजबूत सहारा रहेगा।

यूपी-दिल्ली-एनसीआर में गच्चा खा गई तमाशा

sajid nadiadwala never work with imtiaz ali again?

-एक बार फिर साबित हो गया कि उत्तर भारत में फिल्म का खराब प्रचार और प्रमोशन निर्माताओं और वितरकों को भारी पड़ता है। इम्तियाज अली की हाईवे को पिछले साल सबसे ज्यादा सहारा उत्तर भारत से ही मिला था और इसने दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी में अच्छी कमाई की थी। पुराने रिकॉर्ड के भरोसे इस बार निर्माता-निर्देशक-वितरकों ने सोचा कि यहां फिल्म बिना कोशिशों के चल निकलेगी। परंतु ऐसा नहीं हुआ।

पहले सप्ताह में तमाशा ने देश भर में अगर 53 करोड़ रुपये की कमाई की तो उत्तर भारत की तरफ से इसमें मात्र 10 करोड़ रुपये का योगदान रहा। यह इम्तियाज अली समेत निर्माता-वितरक के लिए बड़ा झटका है। जबकि उन्हें विश्वास था कि दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बहुत अच्छा कलेक्शन होगा।

मगर खराब प्रचार और प्रमोशन की वजह से यहां उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं लगी और फिर फिल्म के कमजोर होने की वजह से यहां बिजनेस सोमवार को ही 50 फीसदी से भी अधिक गिर गया। नए हफ्ते में सिनेमाघरों में नई फिल्में लगने के साथ कलेक्शन में सुधार की कोई गुंजाइश भी खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed