{"_id":"57ffcf906e590dab84515933876ac50b","slug":"saif-son-loves-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: सैफ का बेटा, सोनाक्षी का डांस","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: सैफ का बेटा, सोनाक्षी का डांस
अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 18 Oct 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
*सैफ अली खान ने भले ही पिता मंसूर अली खान पटौदी से मिली क्रिकेट की विरासत को छोड़ दिया हो, लेकिन उनका बेटा इब्राहिम दादाजी के पदचिह्नों पर चलता दिख रहा है। इब्राहिम ने ऐक्टिंग की जगह क्रिकेट को अपनाया है। इब्राहिम को लोग अगले महीने गिल्स शील्ड इंटरस्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर-14) में खेलते देखेंगे।
विज्ञापन
*सोनाक्षी सिन्हा के एक्टरों-डायरेक्टरों को उनके डांस बहुत पसंद हैं। ‘बॉस’ में अक्षय कुमार ने उनके एक की जगह दो डांस रखवाए। अब निर्देशक प्रभु देवा ने भी फैसला किया है कि फिल्म ‘आर... राजकुमार’ में सोनाक्षी पर एक विशेष डांस आइटम अलग से फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
*अजय जडेजा, विनोद कांबली, लिएंडर पेस, विजेंदर सिंह और सलिल अंकोला जैसे खिलाड़ी तो फिल्मों में किस्मत आजमा चुके हैं। अब कार रेसर नारायण कार्तिकेयन ने राज खोला है कि उनके पास भी बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर आए हैं। लेकिन कार्तिकेयन का कहना है कि वे ट्रेक पर ठीक हैं। फिल्मों से उनकी पटरी नहीं बैठती।
विज्ञापन