{"_id":"f334adfe-16ae-11e2-b648-d4ae52bc57c2","slug":"saif-kareena-love-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ-करीनाः रुक-रुक कर आगे बढ़ी ये लव स्टोरी","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
सैफ-करीनाः रुक-रुक कर आगे बढ़ी ये लव स्टोरी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Oct 2012 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात है सन् 2007 के आसापास की। शाहिद से ब्रेकअप होने के बाद करीना कपूर की नजदीकियां सैफ अली खान के साथ बढ़नी शुरू हुईं। फिल्म 'ओमकारा' के बहुत कम दृश्य सैफ और करीना को एक साथ शूट करने थे। सेट पर दोनों साथ-साथ दिखते। जब करीन या सैफ के सीन भी साथ में न होते तो भी सेट पर साथ बने रहते।
सैफ अली खान के टूटते-बनते रिश्ते
इन दोनों के जुड़ने की बड़ी वजह इनके पिछले ब्रेकअप रहे। करीना, शाहिद से अलग हो चुकी थीं तो सैफ अपनी पूर्व प्रेमिका रोजा से। सैफ की पहली शादी टूट चुकी थी। करीना से मुलाकात के पहले रोजा से भी सैफ का अलगाव हो चुका था। रोजा 'ओमकारा' की शूटिंग के कुछ पहले ही सैफ की जिंदगी से बाहर हो गईं।
ओमकारा के बाद सैफ करीना की नजदीकी यशराज बैनर की फिल्म 'टशन' की शूटिंग की शूटिंग के समय दिखी। शूटिंग से वक्त निकालकर यह दोनों लांगवॉक पर जाते। इन दोनों के अफेयर के गासिप बनने शुरू हो चुके थे पर मीडिया के सामने दोनों ने ही इसे नहीं स्वीकारा।
विज्ञापन
तीन साल चला 'शाहिद-करीना अफेयर'
इधर करीना के रिश्तों की एक अलग कहानी चल रही थी। उम्र में शाहिद से एक साल छोटी करीना अभिनय के क्षेत्र में शाहिद से तीन साल पहले आईं। 2003 में जब बतौर हीरो शाहिद की पहली फिल्म 'इश्क-विश्व' रिलीज हुई तब तक करीना बड़े बैनर और बड़े कलाकारों के साथ लगभग दस फिल्में कर चुकी थीं। 2004 में करीना की शाहिद के साथ पहली बार जोड़ी फिल्म 'फिदा' में बनीं। फिल्म औसत रही पर इस जोड़ी को पसंद किया गया।
दोनों के अफेयर की शुरुआत यहीं से हुई। 2006 में '36 चाइना टाउन' और 'चुप-चुपके' में इन्हें दर्शकों ने फिर साथ देखा। इस समय यह अफेयर पीक पर था। दोनों ने ऑन द रिकॉर्ड यह स्वीकार भी किया था कि वह डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। दोनों के बीच रिश्तों में कड़ुवाहट 2007 के बाद देखी गई।
'जब वी मेट' की स्कीनिंग के समय में दोनों अलग-अलग गाड़ियों से पहुंचे। माना जाता है कि ब्रेकअप की एक बड़ी वजह विद्या बालन के साथ शाहिद की नजदीकी थी। हालांकि शाहिद और करीना दोनों की तरफ से कभी भी ब्रेकअप होने की कोई वजन नहीं बताई गई।
जब पहली बार साथ-साथ दिखे
'लॅक्मे फैशन वीक' के दौरान सैफ-करीना पहली बार साथ-साथ एक ही गाड़ी से आए। यहां पहली बार सैफ अली खान ने माना कि वह करीना के साथ डेट कर रहे हैं। डेटिंग का यह सिलसिला चलता रहा। 'कॉफी विद करन' में करीना कपूर ने कहा कि वह सैफ अली खान के साथ हैं और जल्द ही यह रिश्ता शादी में बदलेगा।
शादी के समय को लेकर भी दोनों ओर से समय-समय पर बयान दिए जाते रहे। सैफ और करीना अपने इंटरव्यू में यह बात साफ करते रहे कि उन शादी का फैसला वह करियर के हिसाब से लेंगे।
टालते रहे रही शादी की बात
2010 में एक बार यह बात चर्चा में आई थी कि सैफ करीना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फिर कुछ बाद एक अनौपचारिक खंडन भी आया। सैफ ने कहा कि इन दोनों का ही करियर अभी पीक पर है और हम सिर्फ अपनी फिल्मों के बारे में ही सोच रहे हैं।
इसी तरह के बयान करीना की तरफ भी आते रहे। करीना ने अपने कॅरियर का हवाला देते हुए शादी की संभावनाओं का हमेशा खंडन किया। कुल मिलाकर लोग यह अटकलें लगाते ही रहे कि साथ-साथ दिखने वाले ये दोनों स्टार आगे चलकर शादी करेंगे भी या नहीं।
रीयल लाइफ में हिट, रील लाइफ में फ्लाप
अफेयर की चर्चाओं के बाद सैफ और करीना ने कुछ फिल्में साथ-साथ कीं। 2009 में रिलीज हुई 'कुर्बान' बाक्स आफिस पर औसत रही। यह फिल्म बहुत सफल नहीं रही। हाल में आई फिल्म 'एजेंट विनोद' में यह जोड़ी दोबारा दिखी। इस फिल्म से दोनों को ही काफी उम्मीदें थीं मगर 'एजेंट विनोद' बाक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।