फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   saif ignore aamir, shahrukh, salman

चर्चा में: खान तिकड़ी की उपेक्षा, कंगना की पढ़ाई

Sun, 02 Feb 2014 03:31 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
saif ignore aamir, shahrukh, salman

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों खान की तिकड़ी की उपेक्षा से जुड़ी एक बात खूब चल रही है।

विज्ञापन


*सैफ अली खान और इमरान खान का कहना है कि वह अपनी फिल्में छोड़ कर बॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं देखते। फिर चाहे फिल्म किसी खान की क्यों न हो। इसे तो खान तिकड़ी की उपेक्षा ही कहेंगे न। दोनों सिर्फ हॉलीवुड फिल्में देखते हैं। दोनों की इस बात के बाद बॉलीवुड ऐक्टर और बॉलीवुड के दर्शक भी कहने लगे हैं कि अलर इन दोनों को अपनी इंडस्ट्री की फिल्मों से प्यार नहीं तो इनकी फिल्में आखिर क्यों देखी जाए? यानी जैसे को तैसा।

*कंगना रनौत का स्क्रिप्ट राइटिंग का कोर्स अधूरा छूट गया है। पिछले महीने वह न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में यह कोर्स करने गई थीं। कोर्स आठ हफ्ते का है। परंतु कंगना को फिल्म ‘क्वीन’ के प्रमोशन के लिए बीच में लौटना पड़ रहा है। वैसे कंगना के नजदीकी कह रहे हैं कि वह वापस लौट कर कोर्स पूरा करेंगी, लेकिन एकेडमी के नियम कहते हैं कि जो एक बार बीच में चला जाता है उसे नए सिरे से एडमीशन लेना पड़ता है। अब कंगना क्या करेंगी...?
विज्ञापन


*नसीरूद्दीन शाह की फिल्म ‘कॉफिन मेकर’ की डायरेक्टर वीना बक्शी उनसे नाराज हैं। वह कह रही हैं कि नसीर उन्हें फिल्म पूरी करने में मदद नहीं कर रहे। वह काम पूरा करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये मांग रहे हैं! नसीर चुप हैं लेकिन वीना का कहना है कि वह एक पैसा नहीं देंगी और जितना हिस्सा शूट हुआ है उसे ही संपादित करके फिल्म तैयार कर लेंगी! ऐसे में फिल्म कैसी लगेगी देखना रोचक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed