करीना के साथ मार-पीट की बात से सैफ खफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगम करीना कपूर और उनके पति नवाब सैफ अली खान जब जब पर्दे पर आए हैं, उनकी फिल्म पिटी है। इसलिए तमाम निर्देशकों की तरफ से साथ काम करने के प्रस्ताव के बावजूद वे हीरो-हीरोइन के रूप में फिल्म करने से बच रहे हैं। कुर्बान (2009) और एजेंट विनोद (2012) की नाकामी दोनों भुला नहीं पाए हैं। दोनों फिल्में बहुत बुरी तरह पिटी थीं।
उनके करीबी सूत्रों के अनुसार जब तक इस दंपति को बहुत ही विश्वसनीय स्क्रिप्ट नहीं मिलती, वे साथ फिल्म नहीं करना चाहते। दोनों ही कमजोर स्क्रिप्ट पर काम कर एक और फ्लॉप का बोझ अपने सर नहीं लेना चाहते हैं। साथ ही वो ऐसा भी कोई रोल नहीं करना चाहते जिसमें दोनों को मार-पीट करते हुए दिखाया जाए।
करीना पर हाथ नहीं उठा सकते सैफ
सैफ का करिय आजकल हिचकोले खा रहा है। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों एक लेखक ने दोनों को ध्यान में रख कर स्क्रिप्ट लिखी और उन्हें सुनाया। स्क्रिप्ट की खास बात यह थी कि लेखक ने सैफ को करीना का हीरो बनाने के बजाय नेगेटिव रोल दिया। स्क्रिप्ट में यह विलेन करीना को कुछेक मौकों पर बुरी तरह से मारता-पीटता है।
यह सुनने के बाद छोटे नवाब ने साफ कह दिया कि वह ऐसी फिल्म तो कतई नहीं करेंगे, जिसमें उन्हें करीना पर हाथ उठाते दिखाया जाए। राइटर जल्द ही उन्हें नई स्क्रिप्ट सुनाने के वादे के साथ लौट गया। साफ है कि फिल्म भले ही ना मिले लेकिन सैफ खुद को एक अच्छा पति साबित करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहते।