फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   saif ali khan, kareena kapoor, soha ali khan

कुछ अलग ही है सैफ अली खान का सपना

Thu, 28 Nov 2013 04:52 PM IST
सुनीता कपूर/फीचर डेस्क
सुनीता कपूर/फीचर डेस्क Updated Thu, 28 Nov 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan, kareena kapoor, soha ali khan
फिल्म इंडस्ट्री में पटौदी खानदान की बात ही निराली है। दिलचस्प है कि मां, बेटा, बहन और पत्नी यानी पूरा परिवार फिल्मों में सक्रिय है। यही नहीं अब तो इस खानदान की नई पीढ़ी भी फिल्मी करियर अपनाने को तैयार हो रही है।
विज्ञापन


जी हां, शर्मिला की पौती और सैफ की बेटी सारा खान भी फिल्मों में आना चाहती है। इसमें कोई दो राय नहीं कि फिल्मी दुनिया में शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान, करीना कपूर और सोहा खान सभी बड़े नाम हैं। अगर यह पूरा परिवार एक साथ किसी फिल्म में एक साथ काम करे तो यह नजारा अपने आप में कितनी मजेदार होगा।
विज्ञापन


छोटे नवाब की क्या है राय?


लेकिन इस बारे में छोटे नवाब का कहना है कि सारे परिवार का एकसाथ किसी फिल्म में काम करना सपने जैसा है। साथ ही सैफ यह भी कहते हैं कि हां, अगर ऐसा संभव होता है कि सारा परिवार एकसाथ फिल्म में काम करे तो वह खुद अपने बैनर में ऐसी फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे सैफ मानते हैं कि जब भी वो अपनी बहन सोहा, बेगम करीना और मां शर्मिला की तरफ देखते हैं तो वह उन्हें एक्टर्स की तरह नहीं देखते हैं बल्कि उन्हें परिवार की तरह ही देखते हैं।


सैफ अली खान ने कहा, किसी फिल्म में सैफ, करीना, शर्मिला और सोहा का होना किसी सपने जैसा है। अगर वो इन्हें लेकर फिल्म बनाएंगे तो वो एक फैमिली फिल्म हो जाएगी और वो खुद उसे प्रोड्यूस करेंगे। उन्हें किसी को पैसा भी नहीं देना पड़ेगा।

ये एक सपने जैसा है। अपने बच्चों के बारे में सैफ ने कहा कि न्हें अपने काम से इतना वक्त नहीं मिलता कि वो अपने बच्चों के साथ बिता सकें। लेकिन जब भी मौका मिलता है थोड़ा वक्त वो जरुर अपने बच्चों के लिए निकालने की कोशिश करते हैं।


बच्चों के लिए भी समय नहीं

बताते चलें कि सैफ ने 1991 में अमृता सिंह के साथ शादी की थी और उनके दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। सैफ और अमृता के बीच 2004 में तलाक हो गया था। पिछले साल सैफ ने करीना के साथ शादी कर ली थी।



सैफ अली खान ने कहा, सारा और मैं बेहद अच्छे दोस्त हैं। इब्राहिम को क्रिकेट खेलना पसंद है लेकिन मैं उसे पर्याप्त समय नही दे पाता हूं। मुझे अपनी मां के साथ भी समय बिताने का वक्त नहीं मिलता है।

समय के साथ संतुलन बनाकर रखना चाहिए लेकिन ऐसा नही हो पाता है। इन दिनों सैफ अपनी अपने वाली फिल्म 'बुलैट राजा' के प्रमोश में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed